शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे का शिंदे गुट पर निशाना...जिन पर भरोसा किया, उन्होंने ही पीठ में छुरा घोंपा

Shiv Sena MLA Aaditya Thackeray's target on Shinde faction... only those who trusted, they stabbed him in the back

शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे का शिंदे गुट पर निशाना...जिन पर भरोसा किया, उन्होंने ही पीठ में छुरा घोंपा

महाराष्ट्र : एमवीए सरकार में मंत्री रहे और वर्तमान शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र की नवनिर्वाचित शिंदे सरकार पर जोरदार निशाना साधा. आदित्य ने कहा कि शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार गैरकानूनी, अलोकतांत्रिक है और यह लंबे समय तक नहीं चल पाएगी.

भिवंडी, शाहपुर और इगतपुरी के दौरे पर गए आदित्य ठाकरे ने दोहराया कि असली शिवसैनिक अभी भी उनके पिता उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के साथ हैं, उन्होंने यह भी कहा कि मातोश्री के दरवाजे उन लोगों के लिए हमेशा खुले रहेंगे जो वापस लौटना चाहते हैं.

Read More पुणे जहरीली शराब कांड: 19 मौतों के बाद एक्साइज विभाग का बड़ा एक्शन, मिथेनॉल नेटवर्क पर शिकंजा

बता दें  कि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद उद्धव ठाकरे को सीएम की कुर्सी से हाथ धोना पड़ा था. इसके बाद शिंदे ने शिवसेना के 39 अन्य बागी विधायकों के साथ बीजेपी के साथ हाथ मिला लिया था और महाराष्ट्र में सरकार बना ली थी. 30 जून को शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की शपथ ली, वहीं देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम की शपथ ली थी.

Read More मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर साइनबोर्ड तोड़फोड़ का मामला, भाषा विवाद ने पकड़ा तूल

आदित्य ठाकरे ने आगे कहा कि पिछले एक महीने में जो कुछ भी हुआ वह दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण था. हमने जिस पर भरोसा किया और मंत्री पद दिया, उसने हमारी पीठ में छुरा घोंपा. उन्होंने कहा कि ये विद्रोही या क्रांतिकारी नहीं है, जैसा कि वे खुद को कहते है, ये केवल पीठ में छुरा घोंपने वाले हैं.

Read More ​'सामना' में शिवसेना (UBT) का बीजेपी पर प्रहार: "खतरे में है लोकतंत्र, दिख रहे हैं सत्तावादी बदलाव के संकेत"

यह लोकतंत्र या राजनीति नहीं है... जो चले गए वे कभी शिवसैनिक नहीं थे, यहां जो सैकड़ों लोग जमा हुए हैं, वे असली सैनिक हैं. जो चले गए, वे तो ऐसे हैं जिन्हें बहुत अधिक खाने के बाद अपच हो गया था.

Read More ​'हमें बंदूक मत दिखाओ, गद्दारी की है तो चुप बैठो...'; संजय दीना पाटिल की 'श्मशान' वाली धमकी पर संजय राउत का करारा पलटवार

यात्रा के दौरान आदित्य ठाकरे ने कहा कि हमने पिछले ढाई सालों में विकास के नाम पर सब कुछ किया. हम राजनीति नहीं करते हैं. हमने कभी विपक्ष के खिलाफ झूठी शिकायत कर उन्हें परेशान नहीं किया और न ही कभी हमने अपने विधायकों की निगरानी की क्योंकि हम उन पर भरोसा करते थे.

उन्होंने कहा कि लोगों में जो विश्वास था, उसने हमें इस स्थिति में पहुंचाया. वे आज स्वतंत्र नहीं है. यदि उनमें से कोई लौटना चाहता है तो मातोश्री के दरवाजे हमेशा खुले हैं.

 

Related Posts