व्हॉट्सऐप और फेसबुक के कारण पति-पत्नी के बिगड़ते रिश्ते…जनवरी से लेकर जून अंत तक ठाणे में ४५५ शिकायतें दर्ज

व्हॉट्सऐप और फेसबुक के कारण पति-पत्नी के बिगड़ते रिश्ते…जनवरी से लेकर जून अंत तक ठाणे में ४५५ शिकायतें दर्ज

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई: बीएमसी जी-नॉर्थ वार्ड के फेरीवालों को मिला डिजिटल QR Code ID कार्ड, अब सम्मान से कर सकेंगे व्यवसाय

ठाणे : सोशल मीडिया के कारण लोगों का आपस में मेलजोल बढ़ता है लेकिन व्हॉट्सऐप और फेसबुक के कारण पति-पत्नी के बीच रिश्ते बिगड़ते नजर आ रहे हैं। इस प्लेटफॉर्म पर हो रही चैटिंग इंसानी रिश्तों को चाट रही है। बता दें कि ठाणे सिटी पुलिस भरोसा सेल में पिछले छह महीनों में सोशल मीडिया की वजह से पति-पत्नी के बीच हुए झगड़ों की ४५५ शिकायतें दर्ज की गई हैं।

Read More माहिम में मुंबई पब्लिक स्कूल माहिम बंद होने पर बवाल! सोशल एक्टिविस्ट गिरीश राउत ने उठाए सवाल

इनमें से २१ जोड़ों का मार्गदर्शन कर उन्हें पुन: मिलवा दिया है, जबकि शेष ३६२ मामले काउंसलिंग के लिए प्रलंबित हैं। बता दें कि आजकल के युग में सोशल मीडिया का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। सोशल मीडिया के इस्तेमाल में लोग इतने खो गए हैं कि उन्हें अपने परिवार से बातचीत करने के लिए वक्त नहीं हैं। इसकी वजह से आज के युग में शादियां टूट रही हैं। चाहे पति हो या पत्नी दोनों सोशल मीडिया में खोए हुए हैं।

Read More मुंबई: इको-फ्रेंडली गणेशोत्सव की तैयारी, मुंबई मनपा ने बनाई मेगा रणनीति

ठाणे पुलिस द्वारा मिली जानकारी अनुसार पिछले ६ महीने यानी जनवरी से लेकर जून अंत तक ठाणे पुलिस की सीमा में पति-पत्नियों की कुल ४५५ शिकायतें दर्ज की गई हैं। इन सभी शिकायतों में सोशल मीडिया को बड़ी वजह बताई गई है। ठाणे पुलिस अतिरिक्त आयुक्त अशोक मोराले ने बताया कि पुलिस बिगड़े रिश्तों को सुधारने के लिए पति और पत्नी की काउंसिलिंग कर उन्हें मिलवाने की कोशिश करती है। कई मामलों में पुलिस को सफलता भी प्राप्त होती हैं, जबकि कई मामलों में असफलता मिलती है। जिन मामलों में सफलता नहीं मिलती उन मामलों को न्यायालय में भेजा जाता है।

Read More मुंबई : कार-ऑटो की टक्कर से लगी आग, जिंदा जला चालक; पालघर में व्यक्ति को गोली मारी, हालत गंभीर


Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

माहिम की समाज सेविका अंजलि बिलिमोरिया ने मोरी रोड और माहिम कॉजवे पर बाइक चालकों की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग पर जताई गंभीर चिंता माहिम की समाज सेविका अंजलि बिलिमोरिया ने मोरी रोड और माहिम कॉजवे पर बाइक चालकों की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग पर जताई गंभीर चिंता
मकोका (MCOCA) मामले में 3 साल से फरार हथियार सप्लायर गिरफ्तार: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता
मुंबई में कालाचौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गश्त के दौरान वांटेड आरोपी पिस्टल और 6 कारतूसों के साथ गिरफ्तार
हाई-प्रोफाइल प्रॉपर्टी धोखाधड़ी और जालसाजी मामला: मुंबई कोर्ट ने पूर्व राज्यसभा सांसद अख्तर रिजवी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की
नीट (NEET) विरोध प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को रिहा करने और दंडात्मक कार्रवाई पर रोक का निर्देश
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: आरबीआई लाइसेंस रद्द होने के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद (Winding Up) करने का निर्देश