महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उद्धव गुट का बड़ा ऐलान, सभी शिवसेना विधायक-सांसद राष्ट्रपति चुनाव में करेंगे द्रौपदी मुर्मू का समर्थन…

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उद्धव गुट का बड़ा ऐलान, सभी शिवसेना विधायक-सांसद राष्ट्रपति चुनाव में करेंगे द्रौपदी मुर्मू का समर्थन…

Rokthok Lekhani

Read More उल्वे के बालाजी मंदिर प्रोजेक्ट पर विवाद, मैंग्रोव बफर ज़ोन में निर्माण को लेकर कानूनी नोटिस

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का मंगलवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि, उनका गुट आगामी राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेंगे। अपना बयान जारी करते हुए शिंदे ने कहा, “हम राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू का पूरा समर्थन करेंगे। हमारे सभी विधायक पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उन्हें वोट देंगे।

Read More मुंबई : सचिन मोहन अहीर ने संभाली उप सभापति की जिम्मेदारी

शिंदे के ऐलान के बाद उद्धव ठाकरे गुट ने भी एनडीए उम्मदीवार को समर्थन देने का ऐलान कर दिया। ज्ञात हो कि, सोमवार को उद्धव ठाकरे ने शिवसेना सांसदों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में पार्टी के 19 सांसदों मेसे केवल 11 सांसद ही पहुंचे थे। इस दौरान हुई चर्चा में सभी ने एक साथ आगामी राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की मांग शिवसेना प्रमुख से की थी।

Read More पुणे में बड़ा हादसा: पिंपरी-चिंचवड़ में इमारत ढही, PCMC वेस्ट-टू-एनर्जी प्रोजेक्ट साइट पर 15-20 मजदूरों के दबे होने की आशंका

राष्ट्रपति चुनाव में किसे समर्थन करने इसको लेकर बुलाई बैठक में राज्यसभा सांसद संजय राऊत ने विपक्षी उम्मदीवार यशवंत सिन्हा को समर्थन देने की बात कही। लेकिन सभी सांसदों ने इसका विरोध कर दिया और एनडीए के उम्मीदवार को वोट देने की बात कही। विधायकों के बाद सांसद में भी असंतोष है। अगर उद्धव ने सिन्हा को समर्थन देने का ऐलान करते तो कई सांसद विरोध करते हुए मुर्मू को अपना वोट दे देते।

Read More बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: राज्य भर के पुलिस स्टेशनों में CCTV सिस्टम की समीक्षा का निर्देश

उद्धव ठाकरे के इस निर्णय के बाद से महाराष्ट्र विकास अघाड़ी से उसका गठबंधन टूट गया है ऐसी चर्चा शुरू हो गई है। शिंदे सहित विधायकों की बगावत के बाद से उद्धव पार्टी को टूट से बचाने में लगे हुए हैं। हालांकि, कल हुई बैठक में शिसवेना नेता पतंगराव कदम ने मुर्मू के समर्थन पर कहा था कि, वह केवल आदिवासी समुदाय से आती हैं, इसलिए उनका समर्थन कर रहे हैं।


Tags: