मुंबई के अंधेरी में मिला महिला का शव…दो आरोपी हिरासत में

मुंबई के अंधेरी में मिला महिला का शव…दो आरोपी हिरासत में

Rokthok Lekhani

मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में अपराधियों का आतंक लगातार जारी है। अब मुंबई के अंधेरी इलाके में एक अंडर कंस्ट्रक्शन साइट पर एक 32 साल की महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है।

Read More मुंबई : देह व्यापार के धंधे में मराठी फिल्म की लीड एक्ट्रेस,  पुलिस ने किया रेस्क्यू, दलाल पकड़ा गया

महिला उसी साइट पर काम भी करती थी। उसकी हत्या का शक दो साथी मजदूरों पर किया जा रहा है, जिन्हें पुलिस हिरासत में ले लिया है। दोनों आरोपी वेस्ट बंगाल के मूल निवासी हैं। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपी मजदूरों से पूछताछ कर रही है।

Read More मुंबई : सड़क पर अचानक आ गया मगरमच्छ, मचा हड़कंप

मिली जानकारी के अनुसार, मामला मुंबई के अंधेरी इलाके का है, जहां एक निर्माणधीन बिल्डिंग में एक महिला का शव मिला। शव के मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ जुट गई। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई।

Read More मुंबई: प्रदर्शन पड़ा भारी, 8 हजार शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटेगा शिक्षा विभाग

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की पहचान उसी साइट पर काम करने वाली एक मजदूर के रूप में की गई है।

Read More मुंबई:  612 ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन मिलने से मचा हड़कंप, एफडीए ने की कार्रवाई

वहीं आरोपी भी उसी साइट पर मृतक महिला के साथ ही काम करते थे। दोनों आरोपी और महिला साइट पर एक ही कमरे में रह रहे थे। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद अपने घर मुर्शिदाबाद वेस्ट बंगाल की ओर भाग रहे थे लेकिन वर्धा रेलवे स्टेशन पर ही पकड़े गए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। महिला की मौत तो दो दिनों पहले ही हो चुकी थी। लेकिन साइट सुपरवाइजर को उस समय शक हुआ जब मृतक महिला और दोनों आरोपी काम से गायब थे। जब इनकी साइट पर तलाश की तो महिला का शव मिला। वहीं दोनों आरोपी फरार हो गए जिन्हें बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।


Tags: