मुंबई-नासिक हाइवे पर गड्ढों के कारण ट्रैफिक जाम…

मुंबई-नासिक हाइवे पर गड्ढों के कारण ट्रैफिक जाम…

Rokthok Lekhani

Read More ठाणे के शिलफाटा में टायर गोदाम में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

ठाणे : मुंबई-नासिक हाइवे पर साकेत पुल पर पड़े गड्ढों के कारण ठाणेकरों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। गड्ढों के कारण ठाणे से भिवंडी, नासिक की दिशा की ओर साकेत ब्रिज, कैडबरी जंक्शन और भिवंडी व नासिक से ठाणे की ओर भिवंडी के रंजनोली नाका तक ट्रैफिक जाम देखा गया। इस बीच, राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) के अधिकारियों ने गुरुवार सुबह साकेत पुल पर बने गड्ढों का निरीक्षण किया।

Read More मुंबई: कोस्टल रोड नॉर्थ प्रोजेक्ट में 45,000 से अधिक मैंग्रोव प्रभावित, 26.3 किमी लंबा मेगा कॉरिडोर बनेगा

अधिकारियों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण गड्ढों को भरने में परेशानी हो रही है। ठाणे जिले में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। ऐसे में साकेत पुल पर बड़ी संख्या में गड्ढे पड़ गए हैं। गुरुवार को ठाणे से भिवंडी, नासिक जानेवाले ड्राइवरों को साकेत ब्रिज से कैडबरी जंक्शन तक ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। भिवंडी से ठाणे के रास्ते में साकेत ब्रिज से भिवंडी के रंजनोली नाका तक ट्रैफिक जाम लग गया।

Read More मुंबई: जुहू केखुले नाले में गिरा युवक, फायर ब्रिगेड ने बचाया लेकिन अस्पताल में मौत

इस जाम से निकलने में दुपहिया व कार चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नई मुंबई के महापे इलाके में बड़ी संख्या में निजी कंपनियां हैं। इन कंपनियों में काम करनेवाले ठाणे के कई लोग साकेत पुल से शीलफाटा होते हुए महापे जाते हैं। कई निजी स्कूल बसें दोपहर में सड़कों पर दौड़ती हैं।

Read More मुंबई में कमजोर पड़ा मानसून, पूरे सप्ताह अच्छी बारिश की संभावना नहीं, जानें मौसम का पूरा हाल-चाल


Tags: