बारिश से महाराष्ट्र में पिछले 36 दिनों में 65 लोगों की मौत, 4500 लोग विस्थापित

बारिश से महाराष्ट्र में पिछले 36 दिनों में 65 लोगों की मौत, 4500 लोग विस्थापित

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई समेत पूरे राज्य में शांति के साथ मनाया गया मुहर्रम

मुंबई : महाराष्ट्र में पिछले 36 दिनों में हुई बारिश से 65 लोगों की मौत हो चुकी है और 57 लोग घायल हो गए हैं। भारी बारिश के कारण संभावित खतरे से बचाने के लिए कोंकण से अब तक 4,500 लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। पिछले तीन-चार दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई है, मुंबई और कोंकण तटीय हिस्से में आज भी अच्छी तरह से बारिश हो रही है।

Read More नवी मुंबई : प्रेमी के लिए पति की हत्या, शव के किए तीन टुकड़े; नवी मुंबई में सनसनीखेज खुलासा

मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों तक राज्य के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है, जिससे राहत तथा बचाव दल को अगले तीन दिनों के लिए भारी एलर्ट पर रखा गया है।

Read More मुंबई:  जमानत रद्द होते ही शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे पहुंचे पुलिस के पास

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रशासन को बारिश के दरम्यान हर एक के जीवन को बचाने के हरसंभव प्रबंध करने का सख्त आदेश दिया है। उन्होंने अधिकारियों से पूरी सतर्कता बरतने को कहा है। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में छिटपुट बारिश 1 जून से शुरु हुई थी, लेकिन पिछले हफ्ते से बारिश ने जोर पकड़ा है।

Read More मुंबई : केवल महिलाओं' के लिए प्रचारित टूर पैकेज में पुरुष यात्रियों को भी शामिल किए जाने के मामले में एक ट्रैवल कंपनी पर जुर्माना

इस तरह 1 जून से अब तक राज्य में भारी बारिश से बुधवार तक 65 लोगों की मौत हो चुकी है और 57 लोग घायल हो गए हैं। पिछले सप्ताह से हो रही मूसलाधार बारिश के मद्देनजर राज्य के 10 जिलों में एनडीआरएफ की 13 और एसडीआरएफ की दो टुकडिय़ों को तैनात किया गया है, साथ ही अतिरिक्त नौ टीमों को स्टैंडबाय पर रखा गया है।

सभी एजेंसियों को आपात स्थिति के दौरान समन्वय से काम करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि होने वाली बारिश पर नजर रखें और खतरा होने से पहले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के सिंधुदूर्ग, रायगढ़, रत्नागिरी जिले में बारिश की वजह से कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया था, लेकिन आज जलस्तर धीरे -धीरे घट रहा है।

कोल्हापुर में जोरदार बारिश से पंचगंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया था, लेकिन आज जलस्तर घटा है। यहां एनडीआरएफ की दो टीम कार्यरत है। जलगांव में भी भारी बारिश से कई नदियों का जलस्तर बढ़ा है, लेकिन अभी तक किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

अमरावती में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 214 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख से अधिक का माल जब्त अमरावती में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 214 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख से अधिक का माल जब्त
1993 मुंबई ब्लास्ट केस: अबू सालेम की समय पूर्व रिहाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद AAP का E20 फ्यूल पर ध्यान: 1 अगस्त को राष्ट्रीय टाउनहॉल का ऐलान
बॉम्बे हाई कोर्ट की नितिन गडकरी को इजाजत: डीपफेक और E20 फ्यूल पोस्ट्स को लेकर मेटा, गूगल व एक्स पर केस कर सकेंगे
मुंबई : आवास की आस लगाए बैठे हैं करीब डेढ़ लाख मिल कामगार 
मुंबई : कॉमेडियन रौनक रजानी का आरोप, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने पत्नी को मारी लात, फ्रैक्चर हुई पसली