अब प्लास्टिक बंदी को लेकर मनपा फिर मैदान में उतरी…सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग करने पर भी होगी कार्रवाई

अब प्लास्टिक बंदी को लेकर मनपा फिर मैदान में उतरी…सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग करने पर भी होगी कार्रवाई

Rokthok Lekhani

Read More राज्यसभा के लिए छगन भुजबल का नाम चर्चा में, समीर भुजबल को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की अटकलें तेज

मुंबई : केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगा दी है। मनपा अब उसी निर्णय को मुंबई में लागू करने का निर्णय लिया है। मनपा कल से इस तरह के प्लास्टिक के उपयोग करने वालो पर कठोर कार्रवाई करेगी। मनपा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा की कार्रवाई की शुरुआत मॉल और मार्केट से पहले होगी। उसके बाद फेरीवालों सहित आदि पर कारवाई होगी। उल्लेखनीय है कि कोरोना काल में मनपा ने प्लास्टिक बंदी होने के बावजूद मनपा कार्रवाई करना बंद कर दिया था।

Read More ​'ऑपरेशन टाइगर': दिल्ली में शिंदे से मिले उद्धव गुट के 6 सांसद! फूट के डर से अरविंद सावंत ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र

मनपा अब एक बार फिर प्रतिबंधित प्लास्टिक पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। मनपा केंद्र के प्रदूषण विभाग द्वारा 1 जुलाई से सिंगल यूज पर रोक लगा दी है।केंद्र के पर्यावरण विभाग द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक का भी उपयोग करने से रोक लगाने के बाद मनपा अब अपनी कार्रवाई में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध पर भी कदम उठाएगी और कठोर कार्रवाई करेगी ।मनपा प्रशासन ने प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने के लिए वार्ड स्तर पर लाइसेंस विभाग और घनकचरा विभाग के कर्मचारियों की नियुक्ति की है।

Read More बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: राज्य भर के पुलिस स्टेशनों में CCTV सिस्टम की समीक्षा का निर्देश

मनपा प्रशासन ने वर्ष 2018 से 2022 तक प्रतिबंधित प्लास्टिक पर की गई कार्रवाई में अब तक 100 टन मतलब 10 हजार किलो प्लास्टिक जब्त किया।मनपा अब तक प्रतिबंधित प्लास्टिक उपयोग पर दंडातम्क कार्रवाई करते हुए 5 करोड़ 53 लाख रुपए का दंड भी वसूला है। मनपा प्रतिबंधित प्लास्टिक एक्ट 2006 के नियम के तहत पहली बार अपराध करने पर 5 हजार रुपया दंड दूसरी बार अपराध करने पर 10 हजार रुपया दंड और तीसरी बार अपराध करने पर तीन महीने की सजा और 25 रुपए दंड का कानून है जिसके आधार पर मनपा कार्रवाई करती है।

Read More मुंबई : 800 करोड़ रुपये की ठगी: ईडी की मुंबई से लेकर बंगलूरू तक छापेमारी, क्रिप्टो के जरिए विदेश भेजी गई ठगी की रकम


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

1993 मुंबई ब्लास्ट केस: अबू सालेम की समय पूर्व रिहाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा 1993 मुंबई ब्लास्ट केस: अबू सालेम की समय पूर्व रिहाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद AAP का E20 फ्यूल पर ध्यान: 1 अगस्त को राष्ट्रीय टाउनहॉल का ऐलान
बॉम्बे हाई कोर्ट की नितिन गडकरी को इजाजत: डीपफेक और E20 फ्यूल पोस्ट्स को लेकर मेटा, गूगल व एक्स पर केस कर सकेंगे
मुंबई : आवास की आस लगाए बैठे हैं करीब डेढ़ लाख मिल कामगार 
मुंबई : कॉमेडियन रौनक रजानी का आरोप, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने पत्नी को मारी लात, फ्रैक्चर हुई पसली
मुंबई : 7 साल तक टीबी और अस्थमा का इलाज करते रहे मुंबई के डॉक्टर, 10 वर्षीय बच्ची के फेफड़े में फंसा मिला पेन का ढक्कन