महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज इस्तीफा दे सकते हैं

महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज इस्तीफा दे सकते हैं

महाराष्ट्र से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. खबर यह है कि, महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज इस्तीफा दे सकते हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उद्धव ठाकरे आज शाम तक मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे सकते हैं. इससे पहले शिवसेना सांसद संजय राउत का भी ट्वीट सामने आया था, जिसके बाद ये कयास लगाए जाने लगे थे कि उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे. बता दें कि, संजय राउत ने ट्वीट में लिखा कि घटनाक्रम विधानसभा भंग होने की ओर है.

संजय राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा क्या होगा, हमारी सरकार राज्य में बहुमत खो देगी. हम वापस सत्ता में लौट सकते हैं, लेकिन पार्टी की छवि सबसे ऊपर है. वहीं, पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने ट्विटर के बायो से मंत्री पद हटा दिया है, लेकिन खुद को ‘युवा सेना अध्यक्ष’ बताना जारी रखा है.

Read More मुंबई: एमएसआरटीसी का राजस्व बढ़ाने के लिए सरकार सख्त, अधिकारियों को एक महीने का अल्टीमेटम

40 से ज्यादा विधायकों के साथ यहां हैं शिंदे शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे 40 से ज्यादा विधायकों के साथ असम के गुवाहाटी में हैं. शिंदे और ये विधायक बुधवार सुबह सूरत से गुवाहाटी पहुंचे. शिंदे का दावा है कि शिवसेना के कई और विधायक उनके संपर्क में है. एकनाथ शिंदे के समर्थक और राज्य मंत्री ओमप्रकाश बाबाराव कडू ने दावा किया है कि शिंदे का समर्थन करने वाले विधायकों की संख्या बढ़ रही है और यह 40 के भी पार हो सकती है.

Read More पुणे: एमडी ड्रग्स लैब की खबरों का सीबीएन ने किया खंडन, कहा- केवल उपकरण हुए थे बरामद

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News