मुंबई के मलाड में एक मदरसे के 22 हाफिज SSC परीक्षा में कामयाब

मुंबई के मलाड में एक मदरसे के 22 हाफिज SSC परीक्षा में कामयाब

मुंबई : मुंबई के मलाड में एक ही इमारत से संचालित जामिया ताजवीदुल कुरान मदरसा और नूर मेहर उर्दू स्कूल ने पिछले एक दशक में 97 हाफिज पैदा किए हैं, जिन्होंने एसएससी भी पास किया है.

मुंबई के मलाड के मदरसे में पढ़ने वाले अबू तल्हा अंसारी खुश हैं क्योंकि उन्होंने सीनियर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (एसएससी) की परीक्षा में 83.4 फीसद अंक हासिल किए हैं. एसएससी परीक्षा के नतीजे शुक्रवार को आए हैं. पर अंसारी की खुशी दोहरी है क्योंकि इसके साथ ही उनका हाफिज का पाठ्यक्रम यानी पूरा कुरान याद हो जाना भी पूरा हो गया है.

Read More मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर भारी भूस्खलन, 14 दैनिक और 16 स्पेशल ट्रेनों समेत कुल 30 सेवाएं रद

अंसारी वह मालवानी (मलाड) स्थित जामिया ताजवीदुल कुरान मदरसा और नूर मेहर उर्दू स्कूल के 22 हफ़्ज़ (हाफ़िज़ का बहुवचन) या हाफ़िज़ में से एक हैं, जिन्होंने इस साल एसएससी परीक्षा पास की है.

Read More मुंबई: 598 लीटर मिलावटी दूध जब्त; दो गिरफ्तार

अंग्रेजी अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित एक खबर में स्कूल-मदरसा के संस्थापक सैयद अलीक कहते हैं, “इस साल एसएससी परीक्षा देने वाले 22 हफ़्ज़ में से 14 ने डिस्टिंक्शन के साथ पास किया जबकि आठ ने 60% से अधिक अंक प्राप्त किए. हमें खुशी है कि हमारे छात्रों ने इतना अच्छा प्रदर्शन किया है.”

Read More मुंबई : एटीएम से पैसे निकालते समय रहें सावधान! मुंबई में सामने आया चोरी का नया तरीका, ऐसे फंसाते थे कैश

असल में, बहुत से लोग अपने घर के अतिरिक्त हिस्से का उपयोग “हॉलिडे होम” के रूप में करते हैं या अतिरिक्त पैसे कमाने के लिए किराए पर उठा देते हैं. लेकिन अली भाई के नाम से मशहूर एक व्यापारी अली ने अपने मलाड बंगले को एक शैक्षणिक संस्थान में बदल दिया.

Read More मुंबई के अंधेरी स्थित व्यावसायिक केंद्र में आग, कोई हताहत नहीं

2000 में शुरू, स्कूल और मदरसे ने 2011 में 13 हाफिज के साथ एसएससी पास आउट का अपना पहला बैच तैयार किया. पिछले एक दशक में, इस मदरसे से 97 हाफिज पास होकर निकले हैं और साथ ही वह एसएससी परीक्षा में भी उत्तीर्ण हुए हैं. अब जिनमें से कई उच्च अध्ययन के लिए गए हैं या काम कर रहे हैं. अली भाई कहते हैं, ”हमारे कुछ हाफिज अब इंजीनियर, डॉक्टर और फार्मासिस्ट हैं.”

मदरसा शिक्षा के आधुनिकीकरण की बहस बहुत पुरानी है. अधिकांश मदरसे विज्ञान और गणित जैसे आधुनिक विषयों को अपने पाठ्यक्रम में शामिल करने से हिचकते हैं. क्योंकि उन्हें डर है कि यह धार्मिक विषयों की शिक्षा को कमजोर कर देगा.

हालांकि, अली भाई के संस्थान में सामान्य स्कूली 13 और मदरसे के लिए 9 शिक्षक हैं और उनका यह अभिनव प्रयोगआगे का रास्ता दिखाता है.

अखबार ने अपनी रिपोर्ट में कैरियर काउंसलर शेख अखलाक अहमद को उद्धृत किया है जिन्होंने शुरुआत में छात्रों के मार्गदर्शन और परामर्श के साथ संस्थापक की मदद की थी. अहमद कहते हैं, “यह देश के कई मदरसों में दोहराया जा सकता है. आधुनिक विषयों की पढ़ाई के दौरान धार्मिक विषयों की शिक्षा बिल्कुल भी बाधित नहीं होती है.”

हालांकि, पिछला कुछ समय बहुत बुरा गुजरा और पढ़ाई वाकई कठिन थी. लगातार ऑनलाइन पढ़ाई और कुछ महीनों की ऑफलाइन पढ़ाई के बाद यह कामयाबी वाकई सुनहरी और भविष्यपरक मानी जानी चाहिए.

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

माहिम की समाज सेविका अंजलि बिलिमोरिया ने मोरी रोड और माहिम कॉजवे पर बाइक चालकों की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग पर जताई गंभीर चिंता माहिम की समाज सेविका अंजलि बिलिमोरिया ने मोरी रोड और माहिम कॉजवे पर बाइक चालकों की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग पर जताई गंभीर चिंता
मकोका (MCOCA) मामले में 3 साल से फरार हथियार सप्लायर गिरफ्तार: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता
मुंबई में कालाचौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गश्त के दौरान वांटेड आरोपी पिस्टल और 6 कारतूसों के साथ गिरफ्तार
हाई-प्रोफाइल प्रॉपर्टी धोखाधड़ी और जालसाजी मामला: मुंबई कोर्ट ने पूर्व राज्यसभा सांसद अख्तर रिजवी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की
नीट (NEET) विरोध प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को रिहा करने और दंडात्मक कार्रवाई पर रोक का निर्देश
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: आरबीआई लाइसेंस रद्द होने के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद (Winding Up) करने का निर्देश