ठाणे पुलिस की वेबसाइट हैक….महाराष्ट्र साइबर विभाग मामले की कर रहा छानबीन – गृहमंत्री दिलीप वळसे पाटिल

ठाणे पुलिस की वेबसाइट हैक….महाराष्ट्र साइबर विभाग मामले की कर रहा छानबीन – गृहमंत्री दिलीप वळसे पाटिल

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई: 'गड्ढामुक्त सड़कें बनाने के लिए क्या 20 साल और चाहिए', बॉम्बे हाई कोर्ट की बृहन्मुंबई नगर निगम  को कड़ी फटकार

मुंबई : ठाणे पुलिस की वेबसाइट हैक होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गृहमंत्री दिलीप वळसे पाटिल ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि महाराष्ट्र साइबर विभाग मामले की छानबीन कर रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों में देश में कई वेबसाइट हैक हुए हैं। पुलिस इसे लेकर गंभीर है, बहुत जल्द हैकरों का पता लग जाएगा। महाराष्ट्र के साइबर विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मधुकर पांडे ने बताया कि ठाणे पुलिस की वेबसाइट हैक होने के बाद की गई जांच में पता चला है कि 100 से अधिक वेबसाइट हैक हुई, इसमें विश्वविद्यालय, बैंक और पुलिस से संबंधित वेबसाइट हैं।

Read More मुंबई : दुबई भेजे जा रहे थे मुंबई के बैंक खाते और सिम कार्ड, क्राइम ब्रांच ने किया बड़े गिरोह का पर्दाफाश

साइबर हमलावरों का एक समूह मलेशिया का है और दूसरा इंडोनेशिया का है। मधुकर पांडे ने कहा कि हम उन संगठनों के संपर्क में हैं जिनकी वेबसाइट हैक की गई हैं। जानकारी के अनुसार राज्य के गृह विभाग में ठाणे पुलिस की वेबसाइट हैक होने की जानकारी सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। वेबसाइट हैक होने के बाद साइबर विभाग को सतर्क कर दिया गया है।

Read More मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर भारी भूस्खलन, 14 दैनिक और 16 स्पेशल ट्रेनों समेत कुल 30 सेवाएं रद

बताया जा रहा है कि हैकरों ने ठाणे पुलिस की वेबसाइट पर दुनिया भर के मुसलमानों से माफी मांगने की चेतावनी देते हुए एक टेक्स्ट पोस्ट किया गया है। ताजा जानकारी के अनुसार ठाणे पुलिस कमिश्नरेट की वेबसाइट को छह घंटे के बाद बहाल कर दिया गया, लेकिन इनमें से कुछ डेटा गायब पाए गए हैं। मामले की गहन छानबीन जारी है।

Read More नवी मुंबई : प्रेमी के लिए पति की हत्या, शव के किए तीन टुकड़े; नवी मुंबई में सनसनीखेज खुलासा


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News