सोनिया गांधी और राहुल गांधी को झूठे मामले में फंसाने की साजिश- नाना पटोले

सोनिया गांधी और राहुल गांधी को झूठे मामले में फंसाने की साजिश- नाना पटोले

Rokthok Lekhani

Read More राज्यसभा के लिए छगन भुजबल का नाम चर्चा में, समीर भुजबल को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की अटकलें तेज

मुंबई, केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार मनमाने तरीके से विपक्ष को खत्म करने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी के साथ मिलकर काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी इस तरह की हरकतों से न कभी डरी है और न कभी डरेगी, लड़ेगी और जीतेगी। ऐसा विश्वास प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने व्यक्त किया।

Read More OBC आरक्षण को लेकर लक्ष्मण हाके का हमला, रोहित पवार और सरकार दोनों पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को झूठे मामले में फंसाने की साजिश रच रही है लेकिन हम लोग इस साजिश को कामयाब नहीं होने देंगे और इसका करारा जवाब देंगे। पटोले ने कहा कि केंद्र सरकार की इस तानशाही का जवाब हम लोकतांत्रिक तरीके से देंगे। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को भेजे गए नोटिस के खिलाफ महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले, कांग्रेस विधायक दल के नेता और राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात और मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप की अगुआई में कल सीएसएमटी से ईडी ऑफिस तक विशाल मोर्चा निकाला गया। इसमें लोक निर्माण मंत्री अशोक चव्हाण, चिकित्सा शिक्षा मंत्री अमित देशमुख, मत्स्य संरक्षण मंत्री असलम शेख,स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रकांत हंडोरे, नसीम खान, विधायक कुणाल पाटील, अमर राजुरकर, मुंबई युवा कांग्रेस अध्यक्ष जीशान सिद्दीकी, विधायक संग्राम थोपटे, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष चारुलता टोकस, उत्कर्ष रूपवते, मुख्य प्रवक्ता अतुल लोढ़े, महासचिव देवानंद पवार, प्रमोद मोरे समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि भाजपा सरकार केंद्रीय जांच एजेंसी के माध्यम से हमारी आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है लेकिन कांग्रेस पार्टी इस तरह के दमन के आगे झुकेगी नहीं, बल्कि मजबूती से इसका मुकाबला करेगी।

Read More परभणी में बड़ा हादसा: हनुमान मंदिर का सभा मंडप ढहा, मलबे में 30 से 40 श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका

Read More मुंबई: वोटर लिस्ट रिविजन में लापरवाही का आरोप, भिवंडी के बीएलओ पर हो सकती है आपराधिक कार्रवाई


Tags: