बिना अनुमति बाइक रैली, भाजयुमो के 40 कार्यकर्ता हिरासत में

बिना अनुमति बाइक रैली, भाजयुमो के 40 कार्यकर्ता हिरासत में

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई: अक्सा बीच पर 17 वर्षीय किशोर के डूबने की आशंका, सर्च ऑपरेशन जारी

मुंबई, पुलिस ने रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कम से कम 40 कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर उनपगरीय ट्रॉम्बे में गैरकानूनी रूप से इकट्ठा होने और बाइक रैली निकालने के आरोप में हिरासत में लिया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भाजयुओ कार्यकर्ताओं को मोटरसाइकिल रैली निकालने के बाद हिरासत में ले लिया गया।

Read More मुंबई :वेस्टर्न रेलवे का बड़ा बदलाव: ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन रोल आम लोगों के लिए खुला

घटना के बाद भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं को ट्रॉम्बे सहित दो पुलिस थानों में हिरासत में लिया गया। ट्रॉम्बे पुलिस स्टेशन की वरिष्ठ निरीक्षक रेहाना शेख ने कहा, “हमने मुंबई पुलिस अधिनियम के तहत एक महिला सहित भाजयुमो के चालीस कार्यकर्ताओं को गैरकानूनी रूप से इकट्ठा होने के आरोप में हिरासत में लिया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।”

Read More मुंबई: हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन के बिना वाहनों पर कार्रवाई शुरू

मुंबई भाजयुमो अध्यक्ष तजिंदर सिंह तिवाना ने कहा कि ट्रॉम्बे पुलिस ने मोटरसाइकिल रैली आयोजित करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, “जब हम अपने दो विधायकों के साथ चेंबूर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर रहे थे, पुलिसकर्मियों ने हमें हिरासत में ले लिया। केवल 100 बाइकें हमारी रैली में शामिल हुई थीं।”

Read More मुंबई : एयरपोर्ट पर 2.47 करोड़ के सोने के साथ सिंगापुर का नागरिक गिरफ्तार


Tags: