नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के बाद से लगातार बढ़ रही मुश्किलें, अब महाराष्ट्र की पायधोनी पुलिस ने जारी किया समन…

नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के बाद से लगातार बढ़ रही मुश्किलें, अब महाराष्ट्र की पायधोनी पुलिस ने जारी किया समन…

Rokthok Lekhani

Read More ₹370 बिरयानी विवाद पर मुंबई पुलिस की मजेदार एंट्री, सोशल मीडिया पोस्ट हुई वायरल

मुंबई: पैंगंबर पर विवादित टिप्पणी के बाद नूपुर शर्मा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। मुंबई पुलिस ने नूपूर के खिलाफ अब दूसरा नोटिस जारी किया गया है। नूपुर शर्मा के खिलाफ इसबार पायधोनी पुलिस ने 25 जून को पेश होने के लिए समज जारी किया है। पैगंबर साहब पर विवादित टिप्पणी के बाद नूपुर शर्मा को मुंबई की मुंब्रा, ठाणे और पायोधनी पुलिस ने उन्हें बयान दर्ज करने के लिए समन जारी किया है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस मामले में उनका बयान दर्ज करना चाहती थी और उन्हें 25 जून को सुबह 11 बजे जांच अधिकारी के सामने पेश होने को कहा गया है. इससे पहले पुलिस ने संबंधित समाचार चैनल से उक्त बहस का वीडियो मांगा था।

Read More मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार

आपको बता दें कि बीजेपी ने नूपुर शर्मा को निलंबित कर दिया था, जबकि वैसी ही टिप्पणियों को ट्वीट करने पर एक अन्य नेता नवीन जिंदल को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। पैगंबर मोहम्मद को लेकर की गई टिप्पणी के बाद शुक्रवार को देश के अलग-अलग हिस्सों विरोध प्रदर्शन देखने को मिले। कई राज्यों में स्थिति अभी भी सामान्य नहीं हुई है।

Read More ठाणे में रेंगता दिखा अजगर, डिवाइडर के पास पहुंचते ही लोगों में दहशत

Read More मुंबई: बांद्रा वेस्ट के हिल रोड पर एक इमारत में लगी आग, दमकल ने काबू पाया


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News