पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी… नवी मुंबई में महिलाओं ने निकाला मार्च, सोलापुर में विरोध प्रदर्शन

पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी… नवी मुंबई में महिलाओं ने निकाला मार्च, सोलापुर में विरोध प्रदर्शन

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई में खेलते-खेलते लिफ्ट शाफ्ट में गिरा 12 साल का मासूम, दर्दनाक हादसे में गई जान

मुंबई : नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित बयानबजी से परिस्थिति बिगड़ती हुई नजारा आ रही है। उनके आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर समूचे देश में कई जगह विरोध प्रदर्शन जारी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर यूपी और तेलंगाना समेत कई राज्यों में लोगों ने जुमे की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच, महाराष्ट्र भी इस मामले को लेकर पिछे नहीं रहा। यह भी लोगों ने इस मामले को लेकर मुंबई सहित सोलापुर में विरोध करते हुए दिखाई दिए।

Read More मुंबई : लिफ्ट में नाबालिग के सामने अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार

भाजपा की निलंबित नेता नुपुर शर्मा के विवादित बयान के खिलाफ महाराष्ट्र के सोलापुर में बड़ी संख्या लोगों ने विरोध मार्च निकाला और जमकर विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान कई लोगों ने काळा झंडे भी दिखाए तो कई लोग तिरंगा लेकर भी इसमें शामिल हुए। साथ ही लोगों ने निलंबित भाजपा नेता को गिरफ्तार करने की मांग भी की है।

Read More मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम का दावा... छात्र आंदोलन के पीछे भारत विरोधी विदेशी शक्तियां 

मुंबई में भी अल्पसंख्यांक समुदाय की महिलाएं सड़क पर उतरी और उन्होंने नुपुर शर्मा के विवादित बयान के खिलाफ नवी मुंबई में महिलाओं ने विरोध मार्च निकाला। बता दें कि, निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन जिंदल द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ की गई टिप्पणी पर शुक्रवार की नमाज के बाद देश भर में अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जामा मस्जिद के ठीक बाहर, वहीं, हैदराबाद ले मक्का मस्जिद के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हुए और उन्होंने शर्मा के विरोध में जमकर नारेबाजी की और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की।

Read More मुंबई : महालक्ष्मी एक्सप्रेस में धुआं उठने से हड़कंप, कई ट्रेनों की आवाजाही में हुई देरी


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

माहिम की समाज सेविका अंजलि बिलिमोरिया ने मोरी रोड और माहिम कॉजवे पर बाइक चालकों की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग पर जताई गंभीर चिंता माहिम की समाज सेविका अंजलि बिलिमोरिया ने मोरी रोड और माहिम कॉजवे पर बाइक चालकों की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग पर जताई गंभीर चिंता
मकोका (MCOCA) मामले में 3 साल से फरार हथियार सप्लायर गिरफ्तार: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता
मुंबई में कालाचौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गश्त के दौरान वांटेड आरोपी पिस्टल और 6 कारतूसों के साथ गिरफ्तार
हाई-प्रोफाइल प्रॉपर्टी धोखाधड़ी और जालसाजी मामला: मुंबई कोर्ट ने पूर्व राज्यसभा सांसद अख्तर रिजवी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की
नीट (NEET) विरोध प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को रिहा करने और दंडात्मक कार्रवाई पर रोक का निर्देश
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: आरबीआई लाइसेंस रद्द होने के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद (Winding Up) करने का निर्देश