भायंदर : ठंडी चाय पर, चायवाले की चाकू से कर दी हत्या

भायंदर : ठंडी चाय पर, चायवाले की चाकू से कर दी हत्या

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई: Kanjurmarg–Badlapur Metro Line 14 को MMRDA की मंजूरी, बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट

भायंदर : अब कैसा समय आ गया है कि बदलते परिवेश में इंसान अपने धैर्य और आपा को खोता जा रहा है। छोटी-सी-छोटी बात को लेकर लोग एक दूसरे को जान से मारने पर उतारू हो जाते हैं। ऐसी ही एक हृदयविदारक वारदात भायंदर में हुई, जहां ठंडी चाय को लेकर दो लोग इतने `गरम’ हो गए कि चायवाले की हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना भायंदर के इंडस्ट्रियल एरिया की है। दो लोगों ने एक चाय की दुकान पर सिर्फ इस बात के लिए वहां काम करनेवाले एक १६ वर्षीय लड़के की चाकू घोंपकर हत्या कर दी क्योंकि उसने जो चाय कप में डालकर दी वह ठंडी हो गई थी।

Read More मुंबई: बड़ी ड्रग्स कार्रवाई: 3.75 करोड़ की हेरोइन जब्त, 20 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने दोनों को १३ जून तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है। यह घटना ७ जून सुबह की है। बताया गया कि चाय ठंडी होने के कारण दो लोग गुस्से में आ गए, थोड़ी कहासुनी हुई तो उसमें से एक ने चाकू निकालकर नाबालिग लड़के के पेट में घोंप दिया। गंभीर हालत में लड़के को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Read More बांद्रा-वर्सोवा सी लिंक के पास मिला हंपबैक व्हेल का शव 

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन दोनों आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। जोन-१ के पुलिस उपायुक्त अमित काले, सहायक पुलिस आयुक्त डॉ. शशिकांत भोसले के मार्गदर्शन में नवघर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मिलिंद देसाई ने एक टीम गठित की। पुलिस निरीक्षक सुशील कुमार शिंदे, सहायक पुलिस निरीक्षक योगेश काले तथा अन्य पुलिसकर्मियों ने सक्रियता दिखाते हुए २४ घंटे के अंदर ही गांव भाग रहे दोनों आरोपियों को खंडवा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।

Read More मुंबई: 'गड्ढामुक्त सड़कें बनाने के लिए क्या 20 साल और चाहिए', बॉम्बे हाई कोर्ट की बृहन्मुंबई नगर निगम  को कड़ी फटकार


Tags: