महाराष्ट्र में पुणे जिले में फायरिंग, महिला की मौत…

महाराष्ट्र में पुणे जिले में फायरिंग, महिला की मौत…

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई : अब सिर्फ 90 मिनट में मुंबई से पुणे, मिसिंग लिंक से खत्म होगा खंडाला घाट के जाम का झंझट

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में पुणे जिले के शिरुर कोर्ट परिसर में मंगलवार सुबह एक पूर्व सैनिक ने अपनी पत्नी और सास को गोली मार दी। गोली लगने से पूर्व सैनिक की पत्नी मंजूला दीपक ढवले (36) की घटनास्थल पर मौत हो गई। गोलीबारी में जख्मी सास तुलसाबाई रंगनाथ झांबरे (56) को शिरुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More बारामती उपचुनाव 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत, 2.18 लाख वोटों से बनाया राष्ट्रीय स्तर का नया इतिहास

कोर्ट परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों ने पूर्व सैनिक दीपक धवले और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पूर्व सैनिक दीपक ढवले और उसकी पत्नी के बीच शिरुर कोर्ट में गुजारा भत्ता का मामला चल रहा था। इसी वजह से मंजूला अपनी मां के साथ शिरुर कोर्ट आई थी। दीपक ढवले सुबह अपने साथी संदीप के साथ कोर्ट परिसर पहुंचा और पत्नी-सास को गोली मार दी। इससे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दीपक ढवले के पास उसका लाइसेंसी पिस्तौल जब्त कर लिया है।

Read More महाराष्ट्र में 2047 तक 100% इलेक्ट्रिक होगी ST बस सेवा, CM फडणवीस ने तैयारियों की समीक्षा की

Read More उल्वे के बालाजी मंदिर प्रोजेक्ट पर विवाद, मैंग्रोव बफर ज़ोन में निर्माण को लेकर कानूनी नोटिस


Tags: