आज निकलेगी २३६ वॉर्डों के आरक्षण की लॉटरी, लगातार आरक्षित वॉर्डों का आरक्षण बदलेगा

आज निकलेगी २३६ वॉर्डों के आरक्षण की लॉटरी, लगातार आरक्षित वॉर्डों का आरक्षण बदलेगा

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई : रेल यात्रियों को बड़ी राहत, मुंबई-पुणे रूट पर आज से चलेंगी एसटी की 200 अतिरिक्त बसें

मुंबई : महानगरपालिका में बढ़े हुए ९ वॉर्डों के साथ कुल २३६ वॉर्डों की लॉटरी आज ३१ मई को बांद्रा स्थित रंगशारदा सभागृह में निकालीr जाएगी। पिछले तीन चुनावों में लगातार दो बार जिन वॉर्डों में महिला एवं पुरुष के आरक्षण आरक्षित रहे हैं उन वॉर्डों का आरक्षण इस बार बदलेगा। वॉर्ड की बदली हुई सीमा और बढ़ी हुई जनसंख्या के अनुसार आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी।

Read More मुंबई: पंढरपुर वारी के लिए एसटी का बड़ा प्लान, 5,500 विशेष बसों की व्यवस्था

इसलिए मनपा चुनाव में इच्छुक उम्मीदवारों में आरक्षण को लेकर प्रचंड उत्सुकता और उनकी दिलों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश अनुसार राज्य चुनाव आयोग ने मनपा चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें आयोग ने राज्य के १४ महानगरपालिकाओं में ३१ मई तक आरक्षण लॉटरी निकालने का निर्देश दिया है। जिसके अनुसार मुंबई महानगरपालिका ने अपना काम भी शुरू किया है। मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल की अध्यक्षता में चुनावी लॉटरी का कार्यक्रम पूरा किया जाएगा। स्कूल के छात्रों से आरक्षण की लॉटरी निकलवाई जाएगी।

Read More मुंबई:  म्यांमार में बंधक भारतीय युवक, मां ने गहने बेचकर दी 8 लाख फिरौती

वर्ष २०१७ के मनपा चुनाव में ओबीसी के लिए कुल ६१ जगह आरक्षित थी, लेकिन इस बार कोर्ट के आदेशानुसार ओबीसी आरक्षण के बगैर चुनाव होना है। ऐसे में पिछले चुनाव में ओबीसी के लिए आरक्षित ६१ स्थानों को इस बार सामान्य वर्ग में रखा जाएगा। ३१ मई को आरक्षण की लॉटरी होने के बाद ६ जून को सुझाव मंगाए जाएंगे। मनपा के २४ वॉर्डों में २५ स्थानों पर सुझाव देने वालों के लिए सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। १३ जून को अंतिम आरक्षण का परिपत्र जारी किया जाएगा। कुल वॉर्ड २३६ हैं, जिसमें १५ वॉर्ड अनुसूचित जाति और २ वॉर्ड अनुसूचित जनजाति के साथ ही ११८ महिला वॉर्ड तथा ११८ पुरुषों के लिए होंगे।

Read More 1993 मुंबई ब्लास्ट केस: अबू सालेम की समय पूर्व रिहाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

माहिम की समाज सेविका अंजलि बिलिमोरिया ने मोरी रोड और माहिम कॉजवे पर बाइक चालकों की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग पर जताई गंभीर चिंता माहिम की समाज सेविका अंजलि बिलिमोरिया ने मोरी रोड और माहिम कॉजवे पर बाइक चालकों की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग पर जताई गंभीर चिंता
मकोका (MCOCA) मामले में 3 साल से फरार हथियार सप्लायर गिरफ्तार: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता
मुंबई में कालाचौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गश्त के दौरान वांटेड आरोपी पिस्टल और 6 कारतूसों के साथ गिरफ्तार
हाई-प्रोफाइल प्रॉपर्टी धोखाधड़ी और जालसाजी मामला: मुंबई कोर्ट ने पूर्व राज्यसभा सांसद अख्तर रिजवी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की
नीट (NEET) विरोध प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को रिहा करने और दंडात्मक कार्रवाई पर रोक का निर्देश
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: आरबीआई लाइसेंस रद्द होने के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद (Winding Up) करने का निर्देश