इंस्टा पर 4.44 लाख फॉलोअर्स लेकिन काम चोरी का, घरों से जूते-चप्पल चुराता था अभिमन्यु गुप्ता

इंस्टा पर 4.44 लाख फॉलोअर्स लेकिन काम चोरी का, घरों से जूते-चप्पल चुराता था अभिमन्यु गुप्ता

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई: वोटर लिस्ट रिविजन में लापरवाही का आरोप, भिवंडी के बीएलओ पर हो सकती है आपराधिक कार्रवाई

मुंबई: 30 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अभिमन्यु गुप्ता लाखों फॉलोअर्स होने के बावजूद घरों के ताले तोड़कर चोरी करता था। वह महंगे सामान ही नहीं, जूते-चप्पल तक चुराता था। उसे विनोबा भावे नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से 14 मोबाइल फोन, धारदार हथियार, नकली जूलरी और विदेशी मुद्रा बरामद हुई है। अभिमन्यु के खिलाफ धारा 380 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस गहराई से जांच कर रही है कि उसने कितनी वारदात को अंजाम दिया।
एक अधिकारी ने बताया कि अभिमन्यु सोशल मीडिया पर काफी मशहूर है। वह शानो-शौकत की जिंदगी के लिए चोरी करता था। उसके खिलाफ मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे में घरों के ताले तोड़कर चोरी के आरोप में केस दर्ज हैं। वारदात के वक्त अभिमन्यु अपनी पहचान छुपाने के लिए टोपी और चेहरे पर मास्क पहनता था।

Read More अहिल्यानगर के हरिश्चंद्रगढ़ किले में भूस्खलन से मुंबई के चार पर्यटक घायल

पुलिस उप-निरीक्षक पद्माकर पाटील के अनुसार, शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। टोपी और मास्क पहने होने के कारण वह पहचान में नहीं आता था। एक फुटेज में एक जगह जब वह अपनी टोपी और मास्क उतारते हुए दिखाई दिया, तो पुलिस को उसकी पहचान करने में आसानी हुई। मुखबिर की मदद से आरोपी के कुर्ला में आने की सूचना मिलने पर उसे जाल बिछाकर गिरफ्तार कर लिया गया।

Read More मुंबई में ठाकरे भाइयों के 'तिरंगा मोर्चा' पर गुणरत्न सदावर्ते की टिप्पणी; अदालत का दरवाजा खटखटाने की दी चेतावनी

पाटील ने बताया, ‘आरोपी ने कबूल किया कि उसने मुंबई में 15 से ज्यादा घरों के ताले तोड़े, जिनमें से चार कुर्ला में थे। उसने पूछताछ में बताया कि वह घर के बाहर रखे चप्पल और जूते भी चुरा लेता था। उसके पास जूते-चप्पलों से भरे 4 बैग मिले हैं। वह कसीनो में जुआ खेलने और महंगे कपड़े खरीदने के लिए चोरी करता था।’ सूत्र बताते हैं कि दो साल पहले भी कुर्ला पुलिस ने चोरी एवं सेंधमारी के आरोप में अभिमन्यु को गिरफ्तार किया था। हालांकि उस समय वह इतना मशहूर नहीं था।

Read More 1993 मुंबई ब्लास्ट केस: अबू सालेम की समय पूर्व रिहाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

Tags: