दहिसर से मीरा-भायंदर तक प्रस्तावित लिंक रोड के मसले का निकला हल…

दहिसर से मीरा-भायंदर तक प्रस्तावित लिंक रोड के मसले का निकला हल…

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई में खेलते-खेलते लिफ्ट शाफ्ट में गिरा 12 साल का मासूम, दर्दनाक हादसे में गई जान

मुंबई : दहिसर से मीरा-भायंदर तक प्रस्तावित लिंक रोड के मसले का हल निकल गया है। मुंबई मनपा क्षेत्र के बाहर बनाई जानेवाली अतिरिक्त सड़क के निर्माण के लिए एमएमआरडीए राजी हो गया है। इस लिंक रोड के बनने के बाद लाखों यात्रियों को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी। दहिसर से मीरा-भायंदर तक पांच किलोमीटर लंबे लिंक रोड का प्रस्ताव है। एमएमआरडीए ने मुंबई मनपा को पत्र लिखकर कहा है कि मनपा की सीमा के बाहर का काम अपनी लागत पर करने के लिए तैयार है।

Read More मुंबई : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का राज ठाकरे पर हमला, बोले- ‘मिमिक्री आर्टिस्ट’

दहिसर से मीरा-भायंदर लिंक रोड का कुल लागत खर्च लगभग 1800 करोड़ रुपए है। मुंबई मनपा करीब 2 किलोमीटर सड़क का निर्माण करेगी। इसके लिए मनपा करीब 700 से 750 करोड़ रुपए खर्च करेगी। मनपा क्षेत्र के बाहर शेष 3 किलोमीटर सड़क का निर्माण एमएमआरडीए की ओर से कराया जाएगा। इसमें प्रभावितों का पुनर्वास और सड़क का निर्माण आदि का खर्च एमएमआरडीए उठाएगा।

Read More पुणे: एमडी ड्रग्स लैब की खबरों का सीबीएन ने किया खंडन, कहा- केवल उपकरण हुए थे बरामद

यह जानकारी मनपा के अतिरिक्त आयुक्त वेलरासू ने दी है। मुंबई में प्रवेश करनेवाले वाहनों के लिए दहिसर एक महत्वपूर्ण प्रवेश बिंदु है। मुंबई में रोजाना हजारों वाहन काम और कारोबार के सिलसिले में आते हैं। इसके चलते वाहन चालकों व यात्रियों को भारी जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। दहिसर से मीरा-भायंदर लिंक रोड के निर्माण से दहिसर चेकनाका और उसके आसपास ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म करने में मदद मिलेगी और लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Read More मकोका (MCOCA) मामले में 3 साल से फरार हथियार सप्लायर गिरफ्तार: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

माहिम की समाज सेविका अंजलि बिलिमोरिया ने मोरी रोड और माहिम कॉजवे पर बाइक चालकों की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग पर जताई गंभीर चिंता माहिम की समाज सेविका अंजलि बिलिमोरिया ने मोरी रोड और माहिम कॉजवे पर बाइक चालकों की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग पर जताई गंभीर चिंता
मकोका (MCOCA) मामले में 3 साल से फरार हथियार सप्लायर गिरफ्तार: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता
मुंबई में कालाचौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गश्त के दौरान वांटेड आरोपी पिस्टल और 6 कारतूसों के साथ गिरफ्तार
हाई-प्रोफाइल प्रॉपर्टी धोखाधड़ी और जालसाजी मामला: मुंबई कोर्ट ने पूर्व राज्यसभा सांसद अख्तर रिजवी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की
नीट (NEET) विरोध प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को रिहा करने और दंडात्मक कार्रवाई पर रोक का निर्देश
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: आरबीआई लाइसेंस रद्द होने के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद (Winding Up) करने का निर्देश