महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का CM उद्धव पर हमला… D गैंग के साथ नवाब मलिक के संबंध उजागर

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का CM उद्धव पर हमला… D गैंग के साथ नवाब मलिक के संबंध उजागर

Rokthok Lekhani

Read More नवी मुंबई एयरपोर्ट नामकरण विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने दखल देने से किया इनकार, याचिका खारिज

महाराष्ट्र : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र की महाअघाड़ी सरकार पर हमला बोला है. फडणवीस ने कहा जब पुलिस के आरोप पत्र में इस बात का खुलासा हो चुका है कि एनसीपी नेता और महाविकास अघाड़ी सरकार में मंत्री नवाब मलिक के दाऊद के साथ संबंध हैं तो फिर महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार में नवाब मलिक कैसे अभी तक मंत्रिमंडल में बने हुए हैं.

Read More बकरीद से पहले महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्याक आयोग की अपील: शांति, सामाजिक सौहार्द और कानून पालन बनाए रखें

इसका सीधा मतलब है कि कहीं न कहीं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ऐसे मंत्री के साथ काम करना चाहते हैं जिसका संबंध दाऊद इब्राहीम जैसे अपराधी से ही क्यों ना हो. इसके पहले शनिवार को महाराष्ट्र सेशन कोर्ट की विशेष अदालत ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक के ख़िलाफ दायर ED के चार्जशीट को संज्ञान में लिया. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि, इस बात के प्रथम दृष्टया सबूत हैं कि मलिक सीधे और जानबूझकर कुर्ला में स्थित गोवावाला कंपाउंड पर कब्जा करने के लिए मनी लॉन्ड्रिंग और आपराधिक साजिश में शामिल थे.

Read More दादर कबूतरखाना छोटा करने की मांग तेज: Mahim MLA बोले- सड़क चौड़ीकरण से कम होगा ट्रैफिक जाम

विशेष न्यायाधीश राहुल एन रोकडे ने अपने आदेश में कहा कि मलिक ने डी-कंपनी के सदस्यों यानी हसीना पारकर, सलीम पटेल और सरदार खान के साथ मिलकर मुनीरा प्लंबर की प्रमुख संपत्ति को हड़पने के लिए आपराधिक साजिश रची. कोर्ट ने यह भी कहा कि इसी से जुड़े प्रथम दृष्टया सबूत हैं कि आरोपी सीधे और जानबूझकर मनी लॉन्ड्रिंग अपराध में शामिल हैं इसलिए वो पीएमएलए की धारा 3 और धारा 4 के तहत आरोपी हैं.

Read More चिपलून उपजिला अस्पताल में रिश्वतखोरी का मामला, मेडिकल अधिकारी 4,500 रुपये लेते गिरफ्तार

मलिक के खिलाफ ईडी के आरोप पत्र में कहा गया है कि मलिक ने एक सर्वेक्षक के माध्यम से गोवावाला परिसर में अवैध किरायेदारों का सर्वेक्षण किया था और सर्वेयर के साथ समन्वय के लिए सरदार शाहवाली खान की मदद ली थी. ईडी ने अपने आरोप पत्र में कहा कि मलिक ने हसीना पारकर और सरदार खान के साथ उस कंपाउंड पर कब्जा करने के लिए कई मीटिंग कीं.


Tags: