महाराष्ट्र के आवास मंत्री जीतेंद्र आव्हाड के आवास के सामने एक महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

महाराष्ट्र के आवास मंत्री जीतेंद्र आव्हाड के आवास के सामने एक महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई: बड़ी ड्रग्स कार्रवाई: 3.75 करोड़ की हेरोइन जब्त, 20 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

मुंबई : महाराष्ट्र के आवास मंत्री जीतेंद्र आव्हाड के आवास के सामने एक महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया। सुरक्षा कर्मचारियों ने महिला के प्रयास को विफल करते हुए हिरासत में लिया । घटना की छानबीन शुक्रवार सुबह तक मरीन ड्राइव पुलिस कर रही थी। पुलिस के अनुसार मुंबई के वर्ली इलाके में रहने वाली तृप्ति कांबले ने गुरुवार देर रात जीतेंद्र आव्हाड के शासकीय आवास शिवगढ़ के पास अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की।

Read More मुंबई:पूरी क्षमता के साथ संचालित होगा  स्टेट एम्प्लॉई इंश्योरेंस अस्पताल

सुरक्षा कर्मचारियों ने महिला के हाथ से पेट्रोल की बोतल छीन ली। वह वर्ली स्थित बीडीडी चाल की रहने वाली है।
आवास मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने घोषणा की थी कि 2250 पुलिस परिवार वर्ली स्थित बीडीडी चाल में रह रहे हैं। उन्हें मानवता के आधार पर 50 लाख रुपये में 500 वर्ग फुट का मकान दिया जाएगा। बताया गया है कि वर्ली इलाके में इतने बड़े घर की निर्माण लागत 1 करोड़ 5 लाख रुपये है। इसके बाद आवास मंत्री ने कहा था कि पुलिस वालों को इस तरह घर नहीं दिए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि आवास मंत्री की इस घोषणा से महिला नाराज थी।

Read More मुंबई : महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का कहर, कई नदियां खतरे के निशान के ऊपर, नासिक, पालघर, रायगढ़ और मुंबई में अलर्ट

Read More मुंबई में बैठा दलाल गोरखपुर से हासिल कर रहा कोटा, ऐसे खुला खेल


Tags: