अवैध होर्डिंग तथा बैनर के खिलाफ बंबई उच्च न्यायालय ने उठाए कदमों पर मांगी रिपोर्ट

अवैध होर्डिंग तथा बैनर के खिलाफ बंबई उच्च न्यायालय ने   उठाए कदमों पर मांगी रिपोर्ट

मुंबई:बंबई उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र सरकार, सभी नगर निकायों और जिला परिषदों को राज्य में लगे अवैध होर्डिंग तथा बैनर के खिलाफ उठाए गए कदमों पर एक रिपोर्ट देने का सोमवार को निर्देश दिया।

उच्च न्यायालय ने 2016 में राज्य सरकार और सभी नगर निगमों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि सार्वजनिक स्थानों पर कोई भी अवैध होर्डिंग नहीं लगाया जाए। साथ ही उच्च न्यायालय ने अधिकारियों से अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने को कहा था।

Read More मुंबई में 30 घंटे पानी की सप्लाई बंद! 5 से 6 मई तक 6 वार्ड होंगे प्रभावित, कुर्ला, घाटकोपर और परेल

मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति वी. जी. बिष्ट की एक खंडपीठ ने सोमवार को कहा कि अंतिम रिपोर्ट 2018 में दाखिल की गई थी।

Read More घाटकोपर में ₹12 लाख का गुटखा जब्त, पंत नगर पुलिस ने तंबाकू तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम की

अदालत ने कहा, ‘‘ चार साल बीत चुके हैं। हम राज्य सरकार, सभी नगर निगमों के आयुक्तों और सभी जिला परिषदों के मुख्य अधिकारियों से राज्य में लगे अवैध होर्डिंग और बैनर के खिलाफ उठाए गए कदमों पर एक अद्यतन रिपोर्ट चाहते हैं।’’

Read More मुंबई में ऑनलाइन क्रिकेट बेटिंग रैकेट का भंडाफोड़, चारकोप पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया

उच्च न्यायालय राज्य भर में राजनीतिक दलों द्वारा लगाए गए अवैध बैनर, होर्डिंग और पोस्टर के मुद्दे पर जनहित याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है। नत्थी की गई इन याचिकाओं के अनुसार, ये अवैध बैनर, होर्डिंग सार्वजनिक स्थानों को खराब करते हैं।

Read More ‘CM नहीं, जॉन अब्राहम लगते हैं!’ VIP कल्चर पर अमित ठाकरे का तंज

Tags: