आईएएस अधिकारियों ने अदालत की अवमानना के मुद्दे पर मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

आईएएस अधिकारियों ने अदालत की अवमानना के मुद्दे पर मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

अमरावती:भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस)के आंध्र प्रदेश के अधिकारी इन दिनों काफी परेशान हैं, क्योंकि उच्च न्यायालय द्वारा अवमानना की कार्रवाई उनके लिए गले की फांस बन चुकी है और जिससे समूचा प्रशासनिक तंत्र हलकान है।

आंध्र प्रदेश आईएएस एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी के समक्ष यह मामला रखा है और तत्काल कदम उठाने की मांग की है।

Read More पुणे : चाकन के पास टैंकर से अवैध एलपीजी रिफिलिंग के आरोप में तीन गिरफ्तार 49.57 लाख का माल जब्त

अदालत ने 31 मार्च को आठ आईएएस अधिकारियों को अवमानना का दोषी पाया और उन्हें एक साल तक कल्याणकारी छात्रावास में सामाजिक सेवा करने का आदेश दिया। हाल ही में एक युवा आईएएस अधिकारी को अवमानना मामले में छह महीने जेल की सजा सुनाई गई थी, हालांकि वह अधिकारी उस मामले में कभी पक्षकार नहीं था।

Read More मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर फिर भारी जाम, पुणे से मुंबई आने वाली लेन ठप; Missing Link भी प्रभावित

पिछले साल पांच अधिकारियों को अवमानना का दोषी पाया गया था और जेल की सजा सुनाई गई थी, हालांकि बाद में उसे निलंबित कर दिया गया था।

Read More भिवंडी के IGM अस्पताल में अंधेरा होने से मचा हड़कंप, मरीज परेशान; सांसद सुरेश म्हात्रे ने दी हाई लेवल जांच की चेतावनी

आईएएस एसोसिएशन ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है और मुख्यमंत्री से त्वरित कदम उठाने की मांग की है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का एक शिष्टमंडल हाल में मुख्यमंत्री से मिला और उनसे कहा कि जो हो रहा है वह ठीक नहीं है और “किसी के हित में नहीं है।”

Read More पुणे जहरीली शराब कांड: 19 मौतों के बाद एक्साइज विभाग का बड़ा एक्शन, मिथेनॉल नेटवर्क पर शिकंजा

नहीं है, बल्कि जो हो रहा है उससे पूरी व्यवस्था चरमरा रही है। इसे जल्दी ठीक करना होगा।” उन्होंने कहा, “किसी एक अधिकारी को सजा मिलना पूरी सरकार को सजा मिलने के बराबर है।”

Tags: