उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर राज्य में हिन्दुओं को बांटने का आरोप लगाया

उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर राज्य में हिन्दुओं को बांटने का आरोप लगाया

मुंबई:महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शनिवार को, भाजपा पर राज्य में हिन्दुओं को बांटने का आरोप लगाया। ठाकरे ने कोंकण और पश्चिमी तथा उत्तरी महाराष्ट्र से पार्टी के जिला अध्यक्षों को ऑनलाइन माध्यम से दिए गए संबोधन में यह बयान दिया।

शिवसेना की ओर से साझा किये गए ठाकरे के भाषण के बिंदुओं के अनुसार, मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी का नाम लिए बिना आरोप लगाया कि भाजपा महाराष्ट्र को “हिंदू-विरोधी” दर्शाना चाहती है जैसा कि उसने इससे पहले पश्चिम बंगाल और केरल के मामले में किया था।

Read More मीरा-भायंदर में रोड रेज बना ‘मराठी भाषा’ विवाद, वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई की मांग तेज

ठाकरे ने कहा, “हम हमेशा कहते हैं कि महाराष्ट्र दिशा दिखाता है। अब महाराष्ट्र को फिर से दिशा दिखाना चाहिए… महाराष्ट्र में हिंदुओं और मराठियों तथा गैर मराठियों को बांटना भाजपा की साजिश है।” ठाकरे द्वारा पार्टी नेताओं को संबोधित करने के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने संवाददाताओं से कहा कि ठाकरे ने पार्टी संगठन बनाने पर जोर दिया।

Read More मीरा-भायंदर में ड्रग सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई, ₹13.61 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त

Tags: