छगन भुजबल ने कहा ओबीसी के फायदे के लिए शिवसेना छोड़ने का जोखिम उठाया

छगन भुजबल   ने कहा  ओबीसी के फायदे के लिए शिवसेना छोड़ने का जोखिम उठाया

पालघर:महाराष्ट्र के मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने कहा है कि उन्होंने वर्षों पहले शिवसेना छोड़कर अपने राजनीतिक करियर को जोखिम में डाला था, लेकिन उन्होंने ऐसा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय के लोगों के फायदे के लिए लिया था।

महाराष्ट्र के एक प्रमुख ओबीसी नेता भुजबल ने शुक्रवार को ‘ओबीसी समाज हक्का संघर्ष समिति’ द्वारा आयोजित एक बैठक को संबोधित करते हुए यह बयान दिया।

Read More पायधुनी परिवार मौत मामला: फॉरेंसिक रिपोर्ट में ज़िंक फॉस्फाइड की पुष्टि, ‘तरबूज मौत’ केस में बड़ा खुलासा

स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी समुदाय के लिए राजनीतिक आरक्षण की मांग को लेकर पालघर में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद यह बैठक हुई थी।

Read More फर्जी यूनिवर्सिटी संबद्धता घोटाला: मुंबई सेशंस कोर्ट ने कॉलेज प्रिंसिपल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कई वर्षों से मैं ओबीसी समुदाय के लिए काम कर रहा हूं। मैंने अपने राजनीतिक करियर को उनके फायदे के लिए जोखिम में डाला और शिवसेना छोड़ दी थी।’’

Read More कुर्ला बेस्ट डिपो में बुनियादी सुविधाओं का अभाव, इलेक्ट्रिक बसों में लगातार आ रही तकनीकी खामियों का खुलासा

महाराष्ट्र के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने कहा कि राकांपा प्रमुख शरद पवार ने ओबीसी के अधिकारों की लड़ाई में उनकी बहुत मदद की है।

Read More एल नीनो के कारण मुंबई में मानसून लेट, 10% पानी कटौती के बाद BMC का एक और बड़ा फैसला

भुजबल ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत शिवसेना से की थी, लेकिन 1991 में वह पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

बाद में दिग्गज नेता शरद पवार के कांग्रेस से अलग होने और अपनी पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) बनाने के उपरांत भुजबल भी राकांपा में शामिल हो गए थे।

मौजूदा समय में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार का हिस्सा हैं।

इस बीच, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे के राज्य सरकार को तीन मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए दिये गए अल्टीमेटम पर भुजबल ने कहा कि इस मुद्दे से सावधानी से निपटने की जरूरत है ताकि इससे कानून और व्यवस्था की समस्याएं पैदा न हों।

Tags: