ठाणे में सहकर्मी की हत्या करने के जुर्म में होटल के वेटर को उम्र कैद की सज़ा सुनाई अदालत ने

ठाणे  में  सहकर्मी की हत्या करने के जुर्म में होटल के  वेटर को उम्र कैद की सज़ा सुनाई अदालत ने

ठाणे:महाराष्ट्र की एक अदालत ने 2014 में अपने सहकर्मी की हत्या करने के जुर्म में होटल के एक वेटर को उम्र कैद की सज़ा सुनाई है।

जिला न्यायाधीश कल्याण अदालत एसएस गोरवडे ने सोमवार को पारित आदेश में शीतल जेम्स बेग पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

Read More मुंबई में फिर शुरू हुई जोरदार बारिश, आंधी-तूफान की भी आशंका; आईएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट

अतिरिक्त लोक अभियोजक सचिन कुलकर्णी ने अदालत को बताया कि आरोपी और पीड़ित रमेश देव गायकवाड़ जिले के मुरबाड इलाके में एक होटल में काम करते थे और साथ में कमरा साझा करते थे। गायकवाड़ शराब के नशे में कमरे में आता था जो आरोपी को पसंद नहीं था।

Read More मुंबई : बारिश से मुंबई के कुर्ला-अंधेरी रोड पर जलभराव और गड्ढों की समस्या बढ़ी

आरोपी ने गायकवाड़ पर तब चाकू से हमला कर दिया जब वह सो रहा था और फरार हो गया। अभियोजन के मुताबिक, गायकवाड़ की मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी को बाद में मुरबाड पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

Read More मुंबई : बोरीवली रेलवे स्टेशन पर अजीबोगरीब घटना का वीडियो वायरल

अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए परिस्थितिजन्य साक्ष्यों पर भरोसा किया और अभियोजन पक्ष की अन्य दलीलों को स्वीकार किया।

Read More खार पुलिस ड्रग प्लांटिंग मामला: सीसीटीवी सबूत के दो साल बाद भी गिरफ्तारी और चार्जशीट का इंतजार

न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा कि अभियोजन पक्ष ने आरोपी के खिलाफ सभी आरोपों को साबित कर दिया है और इसलिए, आरोपी को दोषी ठहराया जाना चाहिए और सजा सुनाई जानी चाहिए।

Tags: