मुंबई इलाके में स्कूल बस में आग लगी, 16 छात्र, चालक और क्लीनर बाल-बाल बचे

मुंबई इलाके में स्कूल बस में आग लगी, 16 छात्र, चालक और क्लीनर बाल-बाल बचे

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले के नवी मुंबई इलाके में स्थित एक स्कूल के सोलह छात्र और दो अन्य लोग सोमवार दोपहर बस में आग लगने की घटना में बाल-बाल बच गये। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि एरोली के एक स्कूल की बस मुंबई-नासिक रोड पर जा रही थी कि ठाणे पश्चिम स्थित सिग्नल स्कूल के पास उसमें आग लग गई। उन्होंने बताया कि घटना के समय बस में चालक और क्लीनर समेत 18 लोग सवार थे ।

Read More मुंबई: टैक्सीमेंस कॉलोनी पुनर्विकास विवाद में पूर्व पदाधिकारियों पर FIR, फर्जी हस्ताक्षर कराने का आरोप

उन्होंने कहा, ‘‘बस चालक के सूझ-बूझ से काम लेने के कारण कोई घायल नहीं हुआ। स्थानीय दमकलकर्मियों ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया।’’

Read More वर्ली में यीशु मसीह की प्रतिमा से कथित तोड़फोड़, जांच की मांग को लेकर ईसाई संगठन आगे आए

Tags: