मुंबई के बोरीवली में 23 वर्षीय महिला से 345 ग्राम मेफेड्रोन जब्त कर उसे गिरफ्तार किया गया

मुंबई के बोरीवली में 23 वर्षीय महिला से 345 ग्राम मेफेड्रोन जब्त कर उसे गिरफ्तार किया गया

मुंबई : उत्तरी मुंबई के उपनगर बोरीवली में 23 वर्षीय एक महिला से 345 ग्राम मेफेड्रोन जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

मेफेड्रोन एक प्रकार का मादक पदार्थ होता है। महिला के पास से बरामद किए गए मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 50 लाख रुपये बताई जाती है।

Read More भिवंडी में NCP का विरोध प्रदर्शन: गुटखा पैकेट जलाकर बढ़ते ड्रग कारोबार और पुलिस निष्क्रियता पर उठाए सवाल

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुस्कान दीपक कनौजिया नामक आरोपी महिला को शनिवार को एमएचबी थाने के एक गश्ती दल ने क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूमते हुए पाए जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया।

Read More भांडुप में अवैध गांजा खेती का भंडाफोड़, जामिल नगर में कार्रवाई के दौरान वीडियो वायरल

उन्होंने कहा, ‘हमें उसके पास से 345 ग्राम मेफेड्रोन मिला है। उसके खिलाफ स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसके अवैध नेटवर्क को उजागर करने के प्रयास जारी हैं।’

Read More मुंबई: घर खरीदार को बड़ी राहत, उपभोक्ता आयोग ने बिल्डर को मुआवजा देने का दिया आदेश

Tags: