पालघर में युवक ने किशोरी की हत्या करने के बाद ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली

पालघर में युवक ने किशोरी की  हत्या करने के बाद ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली

पालघर:जिले में 21 वर्षीय युवक ने एक किशोरी की कथित रूप से हत्या करने के बाद ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि कॉलेज में पढ़ने वाला अभिषेक शाह और 17 साल की एक किशोरी बुधवार को अरनाला के एक होटल कमरा लिया।

Read More ठाणे-बोरीवली अंडरग्राउंड टनल प्रोजेक्ट शुरू, 16 मई से एक साल तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू

अरनाला मरीन पुलिस थाने के निरीक्षक राजू माने ने बताया कि शाह ने होटल कर्मचारियों से कहा कि वह खाना लेने जा रहा है, लेकिन वापस नहीं आया। उन्होंने बताया कि होटल कर्मचारियों को संदेह होने पर उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला और पाया कि किशोरी का शव बिस्तर पर पड़ा है।

Read More मुंबई: मराठी साइनबोर्ड न लगाने वाले 1,124 दुकानदारों पर BMC का एक्शन, कार्रवाई का अभियान हुआ तेज

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में शाह ने मुंबई के उपनगरीय इलाके बोरीवली में ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली।

Read More धारावी पुनर्विकास परियोजना: 2028 तक बनकर तैयार हो जाएंगे पहले 10,000 घर, निवासियों को मिलेगी बड़ी राहत

शुरुआती जांच के अनुसार, शाह ने किशोरी को उसके निजी वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की कथित तौर पर धमकी देकर उससे 15,000 रुपये मांगे थे। आगे की जांच जारी है।

Read More मुंबई: पश्चिम रेलवे के 80 फीसदी कोच में नहीं हैं सीसीटीवी, लोकल के डिब्बों में टॉकबैक तो लगे, ज्यादातर हैं खराब

Tags: