खार में रहने वाली वरिष्ठ नागरिक से 49 हजार रुपये की साइबर ठगी

खार में रहने वाली   वरिष्ठ नागरिक से 49 हजार रुपये की साइबर ठगी

मुंबई:महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के उपनगर पश्चिमी खार में रहने वाली 66 वर्षीय पत्रकार से ‘केवाईसी’ के नाम पर कथित तौर पर 49 हजार रुपये की साइबर ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि ठगी की जानकारी मंगलवार को तब मिली जब महिला पत्रकार पुलिस थाने शिकायत करने पहुंची।

Read More मुंबई: मराठी साइनबोर्ड न लगाने वाले 1,124 दुकानदारों पर BMC का एक्शन, कार्रवाई का अभियान हुआ तेज

उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार महिला को एक व्यक्ति से फोन कॉल आया जिसने खुद को दूरसंचार कंपनी का कर्मी बताया और कहा कि सिमकार्ड अपडेट करना है और ऐसा नहीं करने पर सिम ब्लॉक हो जाएगा।

Read More मुंबई समेत पूरे राज्य में शांति के साथ मनाया गया मुहर्रम

उन्होंने बताया कि फोन करने वाले व्यक्ति ने शिकायतकर्ता से कहा कि वह केवाईसी अपने ग्राहक को जानो की जानकारी अपडेट करने में मदद करेगा और महिला को उसके निर्देशों का अनुपालन करना होगा।

Read More माहिम में मोबाइल फोन को लेकर खूनी संघर्ष: मामूली विवाद के बाद युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद महिला ने ‘‘ त्वरित सहायता’’ ऐप डाउनलोड किया और शुरू में फर्जीवाड़ा करने वाले के निर्देश के अनुरूप 10 रुपये हस्तांतरित किए।

Read More मुंबई में खेलते-खेलते लिफ्ट शाफ्ट में गिरा 12 साल का मासूम, दर्दनाक हादसे में गई जान

उन्होंने बताया कि जैसे ही हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी हुई पीड़ित ने पाया कि उनके खाते से 24-24 हजार कर दो बार और 1002 रुपये कर एक बार कर, कुल 49 हजार रुपये निकाले गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा-420 (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत इस सबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अधिकारी ने बताया कि इसी तरह का मामला करीब दो महीने पहले ठाणे के कोपाडी इलाके में दर्ज किया गया था जब बैंक का कार्यकारी बन एक वरिष्ठ नागरिक से केवाईसी अपडेट करने के नाम पर 5.4 लाख रुपये की ठगी की गई थी।
उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच जारी है।

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News