earthquake
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... मुंबई: दो बार महसूस किए गए भूकंप के झटके, पालघर में प्रशासन अलर्ट
Published On
By Online Desk
महाराष्ट्र के पालघर जिले में बीती रात लगातार दो भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। जव्हार-विक्रमगढ़ क्षेत्र में आए दोनों भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 और 3.4 मापी गई। लेकिन कम तीव्रता के इन झटकों से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने और भूकंप के दौरान सुरक्षा उपायों का पालन करने की अपील की है। महाराष्ट्र में बारिश की मार के बीच भूकंप के झटके, देर रात किन जगहों पर कांपी धरती, तीव्रता कितनी?
Published On
By Online Desk
बारिश की मार झेल रहे महाराष्ट्र में बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को महाराष्ट्र के मराठवाड़ा इलाके के नांदेड़, हिंगोली और परभणी ज़िलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक रात करीब 1.37 बजे से 3.23 बजे के बीच महसूस किए झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 से 4.6 के बीच मापी गई। सोलापुर में भूकंप के झटके; भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.6 रही
Published On
By Online Desk
महाराष्ट्र के सोलापुर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी है कि 3 अप्रैल की सुबह 11 बजकर 22 मिनट पर सोलापुर में धरती हिली थी. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.6 रही. यानी, गनीमत रही कि ये झटके हल्के थे. भूकंप का केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर नीचे था. इससे पहले भारत के पूर्वी हिस्सों कोलकाता और इंफाल में भूकंप महसूस किया गया था. वहीं, 28 मार्च को नेपाल में आए भूकंप के झटके भारत के बिहार, सिलीगुड़ी और आसपास के अन्य इलाकों में महसूस किए गए थे. 2 अप्रैल को सिक्किम के नामची में और इससे पहले एक अप्रैल को लेह लद्दाख में भूकंप के झटके पता चले थे. नेपीडॉ: म्यांमार में भूकंप के 3 दिन बाद मलबे में दबी लाशों की फैली भीषण दुर्गंध...
Published On
By Online Desk
म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर की सड़कों पर रविवार को सड़ते हुए शवों की गंध फैली हुई थी, क्योंकि लोग किसी जीवित व्यक्ति को खोजने की उम्मीद में मलबा हटाने के लिए हाथों से काम कर रहे हैं। दो दिन पहले आए भीषण भूकंप में 1,600 से अधिक लोग मारे गए हैं और अनगिनत लोग दब गए, जिनकी तलाश की जा रही है। 
