coaches
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... नई दिल्ली : एसी के साथ अब जनरल कोच की भी हर घंटे होगी सफाई, AI से निगरानी; गंदगी मिलने पर वेंडर पर होगा एक्शन
Published On
By Online Desk
रेल मंत्री ने रेलवे रिफॉर्म प्लान 2026 के तहत 52 हफ्तों में 52 सुधार लागू करने की घोषणा की है। शनिवार को उन्होंने बताया पहले चरण में ट्रेनों की साफ-सफाई को प्राथमिकता दी जाएगी और इसके लिए सभी कोच में व्यापक सफाई अभियान चलाया जाएगा। रेलमंत्री के मुताबिक, इस योजना की शुरुआती चरण में हर जोन की 4 से 5 ट्रेनों को शामिल किया जाएगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से लंबी दूरी की करीब 80 ट्रेनों के एसी कोचों के साथ साथ जनरल कोचों में भी सफाई व्यवस्था लागू की जाएगी। इस दौरान टॉयलेट, डस्टबिन और कोच की सफाई के साथ किसी भी तकनीकी या मैकेनिकल समस्या की भी जांच की जाएगी। मुंबई के ट्रेन यात्रियों के लिए खास तोहफा, राजधानी-शताब्दी में लगेंगे एक्स्ट्रा AC कोच, वेस्टर्न रेलवे का फैसला
Published On
By Online Desk
नए साल में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वेस्टर्न रेलवे ने राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने का फैसला किया है। यह सुविधा 31 जनवरी तक जारी रहेगी। मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली तेजस राजधानी , मुंबई-अहमदाबाद शताब्दी और साबरमती राजधानी एक्सप्रेस में एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया गया है। मुंबई : लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनों की सेवाएं बढ़ाने का प्लान; मौजूदा ट्रेन में 1 से 2 कोच बढ़ाए जाएंगे
Published On
By Online Desk
मायानगरी मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों में सफर करनेवालों के लिए गुड न्यूज है। लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनों की सेवाएं बढ़ाने के लिए कई काम किए जा रहे हैं। वर्तमान में मध्य एवं पश्चिम रेलवे इस मकसद को हासिल करने के लिए नए टर्मिनलों का विस्तार, अतिरिक्त प्लैटफॉर्मो का निर्माण, नई पिट लाइनों की व्यवस्था, होल्डिंग एवं स्टेबलिंग लाइनों का विकास, शंटिंग व्यवस्था में सुधार, मेगा कोचिंग कॉम्पलेक्स सहित रखरखाव इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास तथा सिग्नलिंग, ट्रैफिक सुविधा कार्यो एवं मल्टी-ट्रैकिंग का काम कर रही है। मुंबई : त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद भी लखनऊ-मुंबई रूट पर तत्काल में भी अक्सर वेटिंग; रेगुलर ट्रेनों में स्लीपर और थर्ड एसी कोच बढ़ाए जाएं
Published On
By Online Desk
राजधानी से मुंबई के बीच चलने वाली ट्रेनों में त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद भी वेटिंग कम नहीं हो रही। हालत यह है कि अब सामान्य दिनों में भी सीटें मिलनी मुश्किल हो गई हैं। बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। इसमें वेटिंग के कारण, उसके निवारण और नई ट्रेनें चलाने अथवा रेगुलर ट्रेनों में बोगियां बढ़ाने जैसे विकल्पों पर विस्तृत विवरण मांगा गया है। वीआईपी ट्रेन पुष्पक एक्सप्रेस में अगले हफ्ते तक स्लीपर क्लास पूरी तरह रिग्रेट है, जबकि थर्ड एसी में पूरे सप्ताह 70 तक वेटिंग चल रही है। सीतापुर-एलटीटी की स्लीपर में 170, और थर्ड एसी में 80 वेटिंग है। इसी तरह गोरखपुर-पनवेल, कुशीनगर, अवध एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग यात्रियों की परेशानी बढ़ा रही है। 
