Sindhudurg
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... मुंबई : नितेश राणे को सिंधुदुर्ग कोर्ट ने दी एक महीने की जेल, मुंबई-गोवा हाइवे पर NHAI इंजीनियर पर फेंका था कीचड़
Published On
By Online Desk
सिंधुदुर्ग की अदालत ने महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे को 2019 के एक मामले में दोषी ठहराया। यह मामला तब का है जब नितेश राणे विपक्ष में थे और उन्होंने NHAI के एक इंजीनियर पर कीचड़ फेंका था। अदालत ने उन्हें एक महीने की जेल की सज़ा सुनाई और कहा कि कानून बनाने वालों को कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए।अदालत ने कहा कि कानून निर्माताओं को कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। घटना के वक्त राणे विपक्ष के नेता थे। हालांकि, अदालत ने राणे की सजा निलंबित कर दी और उन्हें हाई कोर्ट में अपील करने का समय दिया, जबकि इस मामले में 29 अन्य आरोपियों को बरी कर दिया गया। सिंधुदुर्ग: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लापरवाह तरीके से शासन कर रहे हैं और उनके मंत्रिमंडल का हर मंत्री एक नमूना है - हर्षवर्धन सपकाल
Published On
By Online Desk
हर्षवर्धन सपकाल ने फडणवीस सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा विविधता में एकता का मूल सिद्धांत खतरे में है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लापरवाह तरीके से शासन कर रहे हैं और उनके मंत्रिमंडल का हर मंत्री एक नमूना है। ऐसे मंत्री राज्य में सद्भाव, विवेक और महाराष्ट्र धर्म को नष्ट कर रहे हैं। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने भाजपा सरकार के रवैए पर हमला करते हुए कहा है कि राज्य में सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ रहा है। रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में 14 और 15 नवंबर को भारी बारिश की संभावना...
Published On
By Online Desk
मौसम विभाग द्वारा यह अनुमान लगाया गया है कि 14 और 15 नवंबर को रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में भारी बारिश हो सकती है। जिसके बाद तापमान में और तेजी से गिरावट की संभावना भी जताई जा रही है। मुंबई, उपनगर, ठाणे, नवी मुंबई में ओस भी महसूस हो रही है। अगले 2 दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है। पश्चिमी महाराष्ट्र में देर रात को तापमान कम हो रहा है। इससे ठंड में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में राजकोट किले पर आपस में भिड़े ठाकरे गुट और नारायण राणे के समर्थक
Published On
By Online Desk
शिवसेना (यूबीटी) नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे प्रतिमा ढहने के बाद की स्थिति का जायजा लेने के लिए बुधवार को राजकोट किले में पहुंचे। उनके दौरे के दौरान रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे भी अपने बड़े बेटे एवं पूर्व सांसद नीलेश राणे तथा कई समर्थकों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। ठाकरे के किले के अंदर मौजूद रहने के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे एवं पूर्व सांसद नीलेश राणे को पुलिस से बहस करते देखा गया। 
