explodes
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... मुंबई: चेंबूर में केमिकल टैंकर में विस्फोट, मरम्मत के दौरान हुआ धमाका; एक की मौत और दो घायल
Published On
By Online Desk
मुंबई के चेंबूर इलाके में शाम एक केमिकल टैंकर की मरम्मत के दौरान हुए जोरदार विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए. यह हादसा मुकुंद नगर स्थित म्हाडा वसाहत के पास मैसूर कॉलोनी क्षेत्र में हुआ. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी. मालेगांव : पुलिस परेड ग्राउंड के पास नाइट्रोजन गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट; 5 लोग घायल
Published On
By Online Desk
शहर में गणतंत्र दिवस के मौके पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस परेड ग्राउंड के पास नाइट्रोजन गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया। यह हादसा पुलिस परेड ग्राउंड से करीब 259 मीटर की दूरी पर हुआ, जहां एक व्यक्ति गुब्बारों में नाइट्रोजन गैस भरकर बेच रहा था। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9:15 बजे पुलिस परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी जा रही थी। इस कार्यक्रम में जिले के अपर जिला कलेक्टर, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, बड़ी संख्या में विद्यार्थी और आम नागरिक मौजूद थे। इसी दौरान परेड ग्राउंड से कुछ दूरी पर गुब्बारे बेचने वाले के पास रखे गैस सिलेंडर में अचानक धमाका हो गया।विस्फोट इतना तेज था कि वहां खड़े लोग उसकी चपेट में आ गए। मुंबई के खार में लीकेज के बाद फटा एलपीजी सिलेंडर... दो बच्चों समेत छह लोग झुलसे
Published On
By Online Desk
मुंबई के खार में सुबह रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव के बाद विस्फोट होने से एक मकान में आग लग गई जिसमें दो बच्चों समेत छह लोग झुलस गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुंबई अग्मिशमन विभाग के प्रमुख संजय मांजरेकर ने पीटीआई-भाषा को बताया कि खार डंडा इलाके में स्थित एक मकान में गैस सिलेंडर में रिसाव के बाद विस्फोट हो गया। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना गोविंद पाटिल मार्ग पर एक बेकरी के पास स्थित एक मंजिला इमारत में सुबह करीब पौने नौ बजे हुई। 
