Where
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... मुंबई: महाराष्ट्र साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन, 20,567 आपत्तिजनक पोस्ट में 53% डिलीट, कहां से फैलती हैं भड़काऊ पोस्ट
Published On
By Online Desk
पूरे महाराष्ट्र में वर्ष 2020 से अब तक पूरे सोशल मीडिया पर डाले गए 20,567 आपत्तिजनक पोस्ट की पहचान महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने की है। इनमें से 53% यानी 10,897 पोस्ट विभिन्न आईटी प्लेटफॉर्म से समन्वय कर हटवा दिए गए। यह सामग्री मुख्य रूप से सांप्रदायिक नफरत, अफवाह, गलत जानकारी और मानहानि से संबंधित थी। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर मौजूद 2,282 संदिग्ध यूआरएल (लिंक) भी चिन्हित किए, जिनमें से 675 हटाए या निष्क्रिय किए गए, जबकि 587 लिंक हटाने के अनुरोध अभी लंबित हैं। नई दिल्ली : राहुल का सरकार पर वार: 'चीन हमारे सामने आ रहा था..तब कहां थी 56 इंच की छाती, राष्ट्रीय सुरक्षा अहम मुद्दा'
Published On
By Online Desk
संसद के बजट सत्र के दौरान विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे की अप्रकाशित किताब के हवाले से चीन की सेना की ओर से घुसपैठ का दावा किया। इस बयान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम केंद्रीय मंत्रियों ने आपत्ति जताई। इसकी वजह से लोकसभा का सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया। लोकसभा में सोमवार को कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान जोरदार हंगामा देखने को मिला। राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे की अप्रकाशित किताब का हवाला देते हुए कहा कि डोकलाम में चार चीनी टैंक भारत की सीमा में पहुंच गए थे। राहुल गांधी के दावे पर का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने जोरदार विरोध किया था। जिसके बाद सदन में काफी हंगामा देखने को मिला। ठाणे में शिवसेना को बड़ा झटका, जिस वार्ड में रहते हैं एकनाथ शिंदे वहां उद्धव गुट की जीत
Published On
By Online Desk
ठाणे महानगरपालिका की वार्ड नंबर 13-अ में एकनाथ शिंदे की शिवसेना को बड़ा झटका लगा है. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे यहीं रहते हैं और पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है. इस वार्ड में शिवसेना के उम्मीदवार और पूर्व मेयर अशोक वैती को उद्धव ठाकरे गुट ने हराया. उद्धव ठाकरे गुट के उम्मीदवार शाहजी खुपसे ने 667 वोटों से जीत हासिल की है. ठाणे महानगरपालिका में कुल 131 वार्ड हैं. लखनऊ: कहां गई इस थाने की 8 करोड़ की जमीन? कागजों में पूरी, एलडीए और पुलिस आमने-सामने
Published On
By Online Desk
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां पुलिस विभाग को आवंटित करोड़ों की जमीन अचानक गायब हो गई. जानकारी के मुताबिक, एलडीए ने 27 जुलाई 1998 को लखनऊ के आशियाना थाने के लिए 43,201 स्क्वायर फीट जमीन आवंटित की थी. यह जमीन थाने के भवन, महिला बैरक और विवेचना कक्षा जैसी जरूरतों के लिए दी गई थी. उस वक्त यह क्षेत्र शहर से दूर, अपेक्षाकृत खाली इलाका माना जाता था. लेकिन अब, जब चारों ओर तेजी से शहरीकरण हुआ, तो यह जमीन सोने के भाव की हो गई. जिसकी कीमत आज करीब 8.5 करोड़ रुपये आंकी जा रही है. 
