every
National 

नई दिल्ली : ब्रिक्स समिट को लेकर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, हर रास्ते पर नजर, रिज में घुड़सवार पुलिस ने संभाला मोर्चा

नई दिल्ली : ब्रिक्स समिट को लेकर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, हर रास्ते पर नजर, रिज में घुड़सवार पुलिस ने संभाला मोर्चा भारत में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बीच दिल्ली में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। ब्रिक्स समिट 2026 से पहले शनिवार को नई दिल्ली जिला पुलिस ने रिज इलाके में बड़े स्तर पर कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के साथ पुलिस की मौजूदगी को मजबूत करना था।
Read More...
Mumbai 

मुंबई-कनाडा यात्रा होगी आसान, एअर इंडिया हर हफ्ते संचालित करेगी 10 सीधी उड़ानें

मुंबई-कनाडा यात्रा होगी आसान, एअर इंडिया हर हफ्ते संचालित करेगी 10 सीधी उड़ानें भारत की प्रमुख एयरलाइन एअर इंडिया मुंबई से कनाडा के लिए नई नॉन-स्टॉप उड़ान सेवा शुरू करने की तैयारी कर रही है। इस नई अंतरराष्ट्रीय सेवा के शुरू होने से भारत और कनाडा के बीच हवाई संपर्क और मजबूत होगा। एयरलाइन की योजना इस रूट पर हर सप्ताह 10 उड़ानों का संचालन करने की है।नई उड़ान सेवा से मुंबई और कनाडा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
Read More...
National 

हुगली : "हर रोज़ ED के छापों का सामना": पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने केंद्र पर साधा निशाना

हुगली : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव, जो कि बहुत अहम हैं, बस कुछ ही दिन दूर हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की BJP के नेतृत्व वाली सरकार पर अपना हमला और तेज़ कर दिया है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया है कि वह प्रवर्तन निदेशालय (ED) के ज़रिए चुनाव अधिकारियों को डरा रही है।यहाँ एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए, TMC प्रमुख ने आरोप लगाया कि ED का इस्तेमाल उनकी पार्टी के चुनाव तंत्र और सहायक कर्मचारियों को डराने-धमकाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने चुनावों से ठीक पहले इस तरह की छापेमारी के समय पर भी सवाल उठाए।
Read More...
National 

नई दिल्ली : एसी के साथ अब जनरल कोच की भी हर घंटे होगी सफाई, AI से निगरानी; गंदगी मिलने पर वेंडर पर होगा एक्शन

नई दिल्ली : एसी के साथ अब जनरल कोच की भी हर घंटे होगी सफाई, AI से निगरानी; गंदगी मिलने पर वेंडर पर होगा एक्शन रेल मंत्री ने रेलवे रिफॉर्म प्लान 2026 के तहत 52 हफ्तों में 52 सुधार लागू करने की घोषणा की है। शनिवार को उन्होंने बताया पहले चरण में ट्रेनों की साफ-सफाई को प्राथमिकता दी जाएगी और इसके लिए सभी कोच में व्यापक सफाई अभियान चलाया जाएगा। रेलमंत्री के मुताबिक, इस योजना की शुरुआती चरण में हर जोन की 4 से 5 ट्रेनों को शामिल किया जाएगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से लंबी दूरी की करीब 80 ट्रेनों के एसी कोचों के साथ साथ जनरल कोचों में भी सफाई व्यवस्था लागू की जाएगी। इस दौरान टॉयलेट, डस्टबिन और कोच की सफाई के साथ किसी भी तकनीकी या मैकेनिकल समस्या की भी जांच की जाएगी।   
Read More...

Advertisement