ठाणे में पड़ोसी ने छह साल की बच्ची से किया दुष्कर्म
By: Rokthok Lekhani
On
मुंबई:एक चौंकाने वाली घटना में ठाणे के वागले एस्टेट स्थित श्री कृष्णा रहीवासी चॉल निवासी 25 वर्षीय अनवर शेख ने बुधवार को अपनी छह वर्षीय पड़ोसी के साथ दुष्कर्म किया।
घटना उस समय हुई जब नाबालिग अपने घर के बाहर खेल रही थी। आरोपी उसे अपने कमरे में ले गया और अंदर से दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
Read More मुंबई में फिर शुरू हुई जोरदार बारिश, आंधी-तूफान की भी आशंका; आईएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट
दर्द से पीड़ित नाबालिग ने अपने माता-पिता को अपनी आपबीती सुनाई, जिन्होंने वागले एस्टेट पुलिस स्टेशन से संपर्क किया और शेख के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस बीच आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शेखो को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है
Today's Epaper
Tags:


