ठाणे में रिक्शा चालक ने पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला किया

ठाणे में रिक्शा चालक ने पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला किया

ठाणे:महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में एक रिक्शा चालक ने पुलिसकर्मी पर चाकू से कथित तौर पर हमला कर दिया। हमले में घायल पुलिसकर्मी का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह घटना मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि को हुई और आरोपी की पहचान उमर मुनीर शेख (53) के तौर पर की गयी है जो आदतन अपराधी है।

Read More मुंबई : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का बड़ा एक्शन, मुंबई में जब्त की 1745 करोड़ रुपये की कोकीन

भिवंडी तालुक पुलिस थाने के इंस्पेक्टर दत्ता बोराटे ने बताया कि पुलिस के एक दल ने रात को गश्त के दौरान वाडपे और सोनाले गांवों के बीच एक संदिग्ध रिक्शा देखा। पुलिस ने रिक्शे का पीछा किया और उसे एक गांव के समीप रोक दिया। जब पुलिसकर्मियों ने उसके चालक से पूछताछ की तो उसने अचानक पुलिस नाइक रंजीत पाल्वे के सिर पर चाकू से हमला कर दिया।

Read More ठाणे के गांवदेवी मार्केट में भीषण आग; फायरमैन और सुरक्षा गार्ड की मौत, व्यापारियों का करोड़ों का नुकसान

उन्होंने बताया कि अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे काबू में कर लिया और बाद में गिरफ्तार कर लिया।

Read More जुहू चौपाटी पर दर्दनाक हादसा, समुद्र में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत

बोराटे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। उसे बुधवार को स्थानीय मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां उसे 12 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

Read More मुंबई के 6 BMC अस्पतालों में खुलेंगी जेनेरिक दवा दुकानें, सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बढ़ावा

पुलिस ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन्हें सिर पर गंभीर चोटें आयी हैं तथा उनका इलाज चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्तौल बरामद की है। उसके खिलाफ कल्याण-डोम्बिवली क्षेत्र में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और जो रिक्शा वह चला रहा था, वह भी चोरी का है।

Tags: