सलमान खान ने निचली अदालत द्वारा उन्हें जारी समन के खिलाफ मुंबई उच्च न्यायालय का रुख किया

सलमान खान ने निचली अदालत द्वारा उन्हें जारी समन के खिलाफ मुंबई उच्च न्यायालय का रुख किया

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान नव वर्ष के शुरुआत से ही अदालतों के चक्कर लगा रहे हैं। हाल ही में यह खबर आई है कि सलमान खान ने निचली अदालत द्वारा उन्हें जारी समन के खिलाफ मुंबई उच्च न्यायालय का रुख किया है। मुंबई की एक स्थानीय अदालत ने 2019 के एक विवाद के सिलसिले में एक पत्रकार द्वारा दायर शिकायत पर उन्हें समन जारी किया था। न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे की एकल पीठ मंगलवार को सलमान की याचिका पर सुनवाई करेगी। मुंबई की एक स्थानीय अदालत ने मामले में सलमान और उनके अंगरक्षक नवाज शेख को पिछले महीने समन जारी किया था और उन्हें पांच अप्रैल को पेश होने का निर्देश दिया था।अभिनेता ने अपनी याचिका में उच्च न्यायालय से निचली अदालत के आदेश को रद्द करने और समन पर रोक लगाते हुए अंतरिम राहत देने का अनुरोध किया है।

पत्रकार अशोक पांडे ने मजिस्ट्रेट अदालत का रुख करते हुए सलमान और शेख के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू करने की मांग की थी। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट आरआर खान ने 23 मार्च को अपने आदेश में कहा था कि मामले के संबंध में दर्ज पुलिस शिकायत में उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 504 (शांति भंग करने के इरादे से अपमानित करना) और 506 (आपराधिक धमकी देना) के तहत आरोप लगाए गए हैं। पांडे ने आरोप लगाया है कि अभिनेता ने मुंबई की सड़क पर साइकिल चलाते समय तब उनका मोबाइल फोन छीन लिया था, जब कुछ मीडियाकर्मी उनकी तस्वीरें ले रहे थे। पांडे ने शिकायत में कहा कि अभिनेता ने उनके साथ बहस की और उन्हें धमकी भी दी।

Read More भिवंडी :  निजी बस के फ्लाईओवर के खंभे से टकराने से लड़की की मौत; 10 लोग घायल

अदालत ने इससे पहले यहां डीएन नगर पुलिस को मामले की जांच करने और रिपोर्ट सौंपने का निर्देश भी दिया था। अदालत ने रिपोर्ट पर गौर करने के बाद कहा था कि मामले के सबूत और पुलिस की जांच रिपोर्ट आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के लिए पर्याप्त है। समन जारी करने का अर्थ किसी व्यक्ति द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर महानगर या न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष आपराधिक कार्यवाही की शुरुआत होना है। इसके बाद आरोपी व्यक्ति को अदालत के समक्ष पेश होना पड़ता है।

Read More मुंबई : ११ तालाबों का कायाकल्प दो वर्षों में किया जाएगा

Tags:

Today's E Newspaper

Follow us on Dailyhunt

Dailyhunt Rokthok lekhani

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Video

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई:  लोगों को एकजुट रहना चाहिए;आतंकवादियों का उद्देश्य सांप्रदायिक दंगे भड़काना था - छगन भुजबल मुंबई:  लोगों को एकजुट रहना चाहिए;आतंकवादियों का उद्देश्य सांप्रदायिक दंगे भड़काना था - छगन भुजबल
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि लोगों को एकजुट रहना...
मुंबई  : महाराष्ट्र को देश का पहला बेघर मुक्त राज्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध - मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 
पाकिस्तानी नागरिकों का पता लगा लिया गया है और उन्हें उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया तेजी से चल रही : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
दादर मार्केट में मुस्लिम फेरीवालों पर कथित तौर पर हमला करने के आरोप में भाजपा के माहिम विधानसभा प्रमुख अक्षता तेंदुलकर समेत 9 कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज
ठाणे : मुस्लिम समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने पर युवक गिरफ्तार
मुंबई :  ईडी कार्यालय की इमारत में भीषण आग
परभणी:  सात लाख करोड़ रुपये के बजट में से राज्य सरकार 3.5 लाख करोड़ रुपये कर्मचारियों के वेतन, पेंशन और ऋण पर खर्च - अजित पवार

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media