मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कार दुर्घटना में घायल मलाइका अरोड़ा

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कार दुर्घटना में  घायल  मलाइका अरोड़ा

मुंबई:अभिनेत्री एवं मॉडल मलाइका अरोड़ा शनिवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर खोपोली के पास एक सड़क दुर्घटना में मामूली रूप से घायल हो गईं। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि अभिनेत्री को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।

Read More पिंपलेश्वर मंदिर भूमि विवाद का हुआ समाधान, देवेंद्र फडणवीस ने बताया श्रद्धालुओं की जीत

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना शाम करीब 4.45 बजे एक फूड-मॉल के पास उस समय हुई जब अरोड़ा पुणे से मुंबई लौट रही थीं।

Read More ठाणे के शिलफाटा में टायर गोदाम में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

उन्होंने कहा कि एक बस और दो कारों के बीच टक्कर हुई तथा उनमें से एक ने अरोड़ा की एसयूवी को टक्कर मार दी। अधिकारी ने बताया कि अभिनेत्री अपने चालक और सुरक्षाकर्मी के साथ यात्रा कर रही थीं। उन्होंने कहा कि उस समय महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के एक नेता भी वहां से गुजर रहे थे जो अभिनेत्री को अपनी कार में मुंबई ले आए।

Read More मुंबई लोकल ट्रेन में चिलम पीते दिखे दो युवक, वायरल वीडियो के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Tags:

Related Posts