पालघर में आदिवासी महिला का शव खेत में बरामद हुआ

पालघर में  आदिवासी महिला का शव खेत में बरामद हुआ

पालघर:महाराष्ट्र के पालघर जिले में 28 वर्षीय एक आदिवासी महिला का शव खेत में बरामद हुआ है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विक्रमगढ़ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने मंगलवार को प्रभावती भोए का शव साखरे गांव में एक खेत में देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। पोस्टमॉर्टम में शरीर पर गला घोंटने के कुछ निशान मिले हैं।

Read More मुंबई में ऑनलाइन लोन ऐप गैंग पर क्राइम ब्रांच का शिकंजा: बैंक कर्मचारी और परिवार को धमकाने वाले 6 रिकवरी एजेंट गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

Read More मुंबई में बारिश के बीच हादसा: ईस्टर्न फ्रीवे पर कार रेलिंग से टकराई, ट्रैफिक प्रभावित

Tags: