ठाणे जिले के उल्हासनगर में मामूली विवाद को लेकर व्यक्ति ने महिला की हत्या की

ठाणे जिले के उल्हासनगर में मामूली विवाद को लेकर व्यक्ति ने महिला की हत्या की

मुंबई:महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर में मामूली विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने 33 वर्षीय एक महिला की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि विट्ठलवाड़ी थाने में आरोपी के खिलाफ धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी और पीड़िता एक दूसरे को जानते थे और कथित तौर पर उनके बीच प्रेम संबंध थे।

Read More मुंबई : बर्थडे स्टंट गलत हो गया – युवक ने गोरेगांव रोड पर आग लगा दी

उन्होंने कहा कि घटना 12 मार्च की रात की है, जब आरोपी विट्ठलवाड़ी में पीड़िता के घर पहुंचा और दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता को कथित तौर पर बुरी तरह पीटा और उसके सिर को दीवार पर मार उसकी हत्या कर दी।

Read More मुंबई : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का बड़ा एक्शन, मुंबई में जब्त की 1745 करोड़ रुपये की कोकीन

उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस को सूचना दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हमले के वक्त घर में मौजूद पीड़िता की बेटी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आगे की जांच की जा रही है।

Read More पायधुनी परिवार मौत मामला: फॉरेंसिक रिपोर्ट में ज़िंक फॉस्फाइड की पुष्टि, ‘तरबूज मौत’ केस में बड़ा खुलासा

Tags: