महिला दिवस के मौके पर फैशन इंस्टीट्यूट की छात्राओं के साथ मनचलों ने छेड़छाड़ की

महिला दिवस के मौके पर फैशन इंस्टीट्यूट की  छात्राओं के साथ मनचलों ने छेड़छाड़ की

ग्वालियर:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक शर्मनाक घटना सामने आई है। सम्मान समारोह से लौट रही फैशन इंस्टीट्यूट की 8 छात्राओं के साथ डीबी सिटी इलाके में आधा दर्जन मनचलों ने छेड़छाड़ की। फब्तियां कसते हुए मनचलों ने छात्राओं का वीडियो बनाना शुरू कर दिए।

छात्राओं ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट कर दी। दरअसल ग्वालियर के सचिन तेंदुलकर मार्ग स्थित डीबी सिटी इलाके में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। इस सम्मान समारोह में इवेंट कंपनी से जुड़ी फैशन इंस्टीट्यूट की 8 छात्राएं भी शामिल हुई थी। जब ये छात्रा लौट रही थी, तो डीबी सिटी के पास कुछ मनचलों ने इन छात्राओं पर फब्तियां कसी और इनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

Read More मुंबई: ‘मानसून की पूरी तैयारी’ का दावा करने वाली मेयर के सामने ही खुले गड्ढे में गिरा बीएमसी कर्मचारी

जब छात्राओं ने इसका विरोध किया और मनचलों को वीडियो डिलीट करने को कहा तो मनचलों ने इनके साथ हाथापाई कर दी। मनचलों ने लड़कियों को लत घूसों से पीटा। छात्राओं के साथ मारपीट खबर लगने के बाद आसपास के लोग दौड़े और उन्होंने छात्राओं के साथ मारपीट कर रहे 3 मनचलों को पकड़ लिया। जबकि तीन मनचले फरार हो गए। मनचलों को लेकर लोग यूनिवर्सिटी थाने पहुंचे, जहां पीड़ित छात्राओं ने थाने में मनचलों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई की बात कह रही है।

Read More मुंबई: पश्चिम रेलवे के 80 फीसदी कोच में नहीं हैं सीसीटीवी, लोकल के डिब्बों में टॉकबैक तो लगे, ज्यादातर हैं खराब

Tags:

Related Posts