पुणे में मधुमक्खियों के हमले के बाद विद्यार्थियों को अस्पताल में भर्ती कराया

पुणे में मधुमक्खियों के हमले के बाद विद्यार्थियों को अस्पताल में भर्ती कराया

पुणे:महाराष्ट्र में पुणे जिले के जुन्नार तहसील में ट्रैकिंग के दौरान मधुमक्खियों द्वारा हमला कर दिये जाने के बाद 21 स्कूली विद्यार्थियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि डायनेमिक इंग्लिश मीडियम स्कूल की आठवीं एवं नौवीं कक्षाओं के 64 विद्यार्थी चार शिक्षकों एवं चार अन्य कर्मियों के साथ अपराह्न करीब चार बजे अंबा-अंबिका गुफा के समीप ट्रैकिंग कर रहे थे , उसी बीच यह घटना घटी।

Read More MSRTC कर्मचारियों की हड़ताल की चेतावनी, वेतन और महंगाई भत्ते को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान

पुणे जिला परिषद के प्रखंड विकास अधिकारी शरदचंद्र माली ने बताया कि उन्हें नारायणगांव के एक अस्तपाल में भर्ती कराया गया।

Read More मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर साइनबोर्ड तोड़फोड़ का मामला, भाषा विवाद ने पकड़ा तूल

विघ्नहर नर्सिंग होम के विषविज्ञानी डॉ. सदानंद राउत ने बताया कि इन विद्यार्थियों ने उल्टी, शरीर पर चकत्ते, सांस में परेशानी एवं निम्न रक्तचाप की शिकायत की। इसी नर्सिंग होम में बच्चों का इलाज चल रहा है।

Read More महाराष्ट्र में दूध बिक्री के नियमों में बड़ा बदलाव: FDA का सख्त आदेश, बिना लेबल के खुला दूध बेचना होगा प्रतिबंधित

राउत ने कहा, ‘‘ जिन 21 बच्चों को मधुमक्खियों ने डंक मारा है, उनमें 19 लड़कियां हैं। इन सभी 21 में छह की हालत रक्तचाप गिर जाने से लगभग गंभीर है। सभी की स्थिति अभी स्थिर है।

Read More पुणे : UBT सेना के 6 सांसदों के विलय पर शाइना NC का बयान

Tags: