मुंबई के धारावी में गोली लगने से घायल हुए 30 वर्षीय ऑटोरिक्शा चालक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी

मुंबई के धारावी में गोली लगने से घायल हुए 30 वर्षीय ऑटोरिक्शा चालक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी

मुंबई : मुंबई के धारावी में गोली लगने से घायल हुए 30 वर्षीय ऑटोरिक्शा चालक की रविवार सुबह एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि आमिर अनीस खान को मीठी नदी के समीप पीला बंगले इलाके में शनिवार सुबह दो अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी। इसके बाद उसे गंभीर हालत में शहर के सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Read More मुंबई: संजय गांधी नेशनल पार्क के पास की कीमतों में बढ़ोतरी पर लगी रोक, वापस लिया गया फैसला

उन्होंने कहा, ‘‘हम गोलीबारी के संबंध में एक महिला से पूछताछ कर रहे हैं। खान पर गोली चलाने वाले दो लोगों को पकड़ने के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।’’

Read More मुंबई में सनसनी: सिर में दरांती फंसी होने के बावजूद अस्पताल पहुंचा युवक, वीडियो हुआ वायरल

Related Posts