मुंबई : मेट्रो-6 के काम में आई तेजी, परियोजना में भारी स्टील स्पैन की स्थापना

Mumbai: Metro-6 work picks up pace, heavy steel spans installed in the project

मुंबई : मेट्रो-6 के काम में आई तेजी, परियोजना में भारी स्टील स्पैन की स्थापना

मेट्रो-6 परियोजना के काम को रफ्तार मिली है। एमएमआरडीए ने रेलवे ट्रैक के ऊपर जोगेश्वरी में अपने सबसे चुनौतीपूर्ण चरण को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। लगभग 168 टन वजनी विशाल स्टील स्पैन को स्थापित कर दिया गया है। अब तक परियोजना का काम 87.7 प्रतिशत पूरा हो चुका है। परियोजना के आगे बढ़ने से मुंबई वासियों को जल्द तेज, सुरक्षित और सुगम यात्रा की सौगात मिलने की उम्मीद है।

मुंबई: मेट्रो-6 परियोजना के काम को रफ्तार मिली है। एमएमआरडीए ने रेलवे ट्रैक के ऊपर जोगेश्वरी में अपने सबसे चुनौतीपूर्ण चरण को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। लगभग 168 टन वजनी विशाल स्टील स्पैन को स्थापित कर दिया गया है। अब तक परियोजना का काम 87.7 प्रतिशत पूरा हो चुका है। परियोजना के आगे बढ़ने से मुंबई वासियों को जल्द तेज, सुरक्षित और सुगम यात्रा की सौगात मिलने की उम्मीद है। मेट्रो-6 परियोजना का काम पूरा होने पर शहर की पूर्व-पश्चिम कनेक्टिविटी को मजबूत आधार मिलेगा। जोगेश्वरी में पश्चिम रेलवे ट्रैक के ऊपर 42 मीटर लंबे और लगभग 168.96 टन वजनी स्टील स्पैन की सफल स्थापना की गई है। लगभग 14.5 किलोमीटर लंबी पूरी तरह एलिवेटेड ‘पिंक लाइन’ के रूप में विकसित हो रही मेट्रो लाइन 6 में कुल 13 स्टेशन प्रस्तावित हैं। कांजूरमार्ग में 15.2 हेक्टेयर क्षेत्र में डिपो का निर्माण किया जा रहा है, जबकि जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड पर डबल डेकर फ्लाईओवर इस परियोजना की खासियत है।

 

Read More मुंबई : BEST का बड़ा फैसला, 500 छोटी CNG मिडी बसें खरीदने की तैयारी

इस उपलब्धि की शुरुआत पियर पी124 के निर्माण से हुई, जो पश्चिम रेलवे के अत्यंत व्यस्त अप और डाउन ट्रैक के बीच स्थित है. पियर पी123 और पी124 के बीच 42 मीटर लंबे स्टील कॉम्पोजिट स्पैन को स्थापित किया गया, जिसे 10 घंटे के निर्धारित रेलवे ब्लॉक के भीतर सफलतापूर्वक फिट किया गया। इस जटिल ऑपरेशन में 500 और 600 टन क्षमता वाले हाइड्रोलिक क्रेनों का समन्वित उपयोग किया गया।

Read More मुंबई : मानखुर्द के मंडला कुर्ला स्क्रैप एरिया में आग, कई एजेंसियां मौके पर

मेट्रो लाइन 6 के शुरू होने के बाद जोगेश्वरी से विक्रोली तक पूर्व-पश्चिम कनेक्टिविटी को बड़ा बल मिलेगा। इससे यात्रियों का समय बचेगा, जेवीएलआर पर ट्रैफिक दबाव कम होगा और शहर में सार्वजनिक परिवहन को नई गति मिलेगी। साथ ही अन्य मेट्रो लाइनों और उपनगरीय रेल नेटवर्क से बेहतर इंटरचेंज सुविधा भी उपलब्ध होगी। निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी, जिससे प्रदूषण और ट्रैफिक में कमी आएगी। एमएमआरडीए के आयुक्त डॉ. संजय मुखर्जी ने बताया कि मेट्रो लाइन 6 मुंबईकरों के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना है। हम इस परियोजना को चरणबद्ध तरीके से संचालित करने के लिए विभिन्न विकल्पों पर सक्रिय रूप से विचार कर रहे हैं, ताकि यात्रियों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

Read More मुंबई : हाजी अली में मिला दुर्लभ समुद्री स्लग, भारत में पहली बार दिखा