installed
Mumbai 

मुंबई : मेट्रो-6 के काम में आई तेजी, परियोजना में भारी स्टील स्पैन की स्थापना

मुंबई : मेट्रो-6 के काम में आई तेजी, परियोजना में भारी स्टील स्पैन की स्थापना मेट्रो-6 परियोजना के काम को रफ्तार मिली है। एमएमआरडीए ने रेलवे ट्रैक के ऊपर जोगेश्वरी में अपने सबसे चुनौतीपूर्ण चरण को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। लगभग 168 टन वजनी विशाल स्टील स्पैन को स्थापित कर दिया गया है। अब तक परियोजना का काम 87.7 प्रतिशत पूरा हो चुका है। परियोजना के आगे बढ़ने से मुंबई वासियों को जल्द तेज, सुरक्षित और सुगम यात्रा की सौगात मिलने की उम्मीद है।
Read More...
Mumbai 

भिवंडी के 51 स्कूलों में सीसीटीवी लगाने की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

भिवंडी के 51 स्कूलों में सीसीटीवी लगाने की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल भिवंडी-निज़ामपुर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के बिजली विभाग ने शहर के 51 स्कूल भवनों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए लगभग 75 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव को मंजूरी और फंडिंग के लिए जिला योजना समिति को भेजा गया है। हालांकि, स्कूलों में सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति को लेकर अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
Read More...
Mumbai 

मुंबई : पॉश सोसायटी में दहशत, शिकार की तलाश में घूमता दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने लगाया पिंजरा

मुंबई : पॉश सोसायटी में दहशत, शिकार की तलाश में घूमता दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने लगाया पिंजरा महानगर के गोरेगांव पूर्व (दिंडोशी) स्थित रिहायशी और पॉश सोसायटी 'रहेजा हाइट्स' में इन दिनों खौफ का माहौल है. करोड़ों रुपये के आलीशान घरों में रहने वाले लोग एक तेंदुए की वजह से दहशत में हैं. बीते एक महीने के भीतर सोसायटी में तीसरी बार तेंदुए की एंट्री से हड़कंप मच गया है. मंगलवार तड़के करीब 3 बजे तेंदुआ सोसायटी के पार्किंग एरिया में शिकार की तलाश में बेखौफ घूमता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है.     
Read More...
Mumbai 

मुंबई : ओवर स्पीड के कारण कोस्टल रोड पर अब तक कई दुर्घटनाएं; 28 स्पीड डिटेक्शन कैमरे अब तक लग नहीं पाए

मुंबई : ओवर स्पीड के कारण कोस्टल रोड पर अब तक कई दुर्घटनाएं; 28 स्पीड डिटेक्शन कैमरे अब तक लग नहीं पाए दक्षिण मुंबई को पश्चिम उपनगर से जोड़ने के लिए बने कोस्टल रोड का पहला हिस्सा 11 मार्च, 2024 और दूसरा हिस्सा 26 जनवरी, 2025 को आवागमन के लिए खोल दिया गया था। लंबा समय बीत जाने के बाद भी बीएमसी कोस्टल रोड पर स्पीड डिटेक्शन कैमरे नहीं लगा पाई है। बीएमसी ने कोस्टल रोड के 8 स्थानों पर 28 स्पीड डिटेक्शन कैमरे लगाने की योजना बनाई थी, लेकिन यह अब तक लग नहीं पाए हैं।
Read More...

Advertisement