मुंबई : लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर व्यापारी से मांगी 30 लाख की रंगदारी, पुलिस ने 4 को दबोचा

Mumbai: Police arrested four people for demanding Rs 30 lakh extortion money from a businessman in the name of Lawrence Bishnoi gang.

मुंबई : लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर व्यापारी से मांगी 30 लाख की रंगदारी, पुलिस ने 4 को दबोचा

कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर एक प्रतिष्ठित सर्राफ व्यापारी से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का बड़ा मामला सामने आया है. इस मामले में बोरीवली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक सुनियोजित जाल बिछाया और चार आरोपियों को उस समय रंगे हाथ दबोच लिया, जब वे व्यापारी से फिरौती के रूप में सोने का सिक्का लेने पहुंचे थे. 

मुंबई : कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर एक प्रतिष्ठित सर्राफ व्यापारी से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का बड़ा मामला सामने आया है. इस मामले में बोरीवली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक सुनियोजित जाल बिछाया और चार आरोपियों को उस समय रंगे हाथ दबोच लिया, जब वे व्यापारी से फिरौती के रूप में सोने का सिक्का लेने पहुंचे थे. 

 

Read More मुंबई : अपहरण के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार 

Read More पालघर: फिल्म रमन राघव से प्रेरित होकर एक 13 साल के बच्चे ने अपनी चचेरी बहन की हत्या कर दी

मुंबई के जोन 12 के डीसीपी संदीप जाधव के मुताबिक, यह पूरा घटनाक्रम 18 फरवरी से 24 फरवरी 2026 के बीच का है. बोरीवली के एक नामचीन सर्राफ व्यवसायी को लगातार इंटरनेशनल नंबरों से फोन और मैसेज आ रहे थे. कॉल करने वाले आरोपियों ने खुद को 'लॉरेंस बिश्नोई गैंग' का सदस्य बताया और व्यापारी से 30 लाख रुपये की मांग की. आरोपियों ने धमकी दी कि यदि समय पर रकम नहीं मिली, तो व्यापारी और उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा, जिससे पूरा परिवार गहरे खौफ में था. 

Read More मुंबई : पेड़ों के पास किए सीमेंट कांक्रीटीकरण को हटाया एयर पोर्ट अथॉरिटी की खुली आंख 

व्यापारी की शिकायत पर केस दर्ज
व्यापारी की शिकायत पर बोरीवली पुलिस ने 'भारतीय न्याय संहिता 2023' की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपियों को पकड़ने की रणनीति बनाई. पुलिस के निर्देश पर व्यापारी ने आरोपियों को बैंक खाते में पैसा भेजने के बजाय नकद और सोने के सिक्के देने के बहाने बुलाया. जैसे ही एक आरोपी मुंबई के माहिम इलाके में सोने का सिक्का लेने पहुंचा, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और उसकी निशानदेही पर बाकी तीन साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया.

Read More मुंबई में सड़क दुर्घटना में 27 वर्षीय बाइकर की मौत

 

मोटी रकम वसूली के लिए बड़े गैंग का इस्तेमाल
पकड़े गए चारों आरोपी मूल रूप से झारखंड के धनबाद जिले के रहने वाले हैं और उनकी उम्र 27 से 36 वर्ष के बीच है. पूछताछ के दौरान यह संकेत मिले हैं कि ये आरोपी संगठित तरीके से बड़े गैंग के नाम का इस्तेमाल कर व्यापारियों में दहशत पैदा करते थे ताकि आसानी से मोटी रकम वसूली जा सके. पुलिस फिलहाल इनके मोबाइल डेटा, बैंक ट्रांजैक्शन और पुराने संपर्कों की बारीकी से जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इनका वास्तव में बिश्नोई गैंग से कोई सीधा संबंध है या इन्होंने सिर्फ नाम का इस्तेमाल किया है.

मुंबई पुलिस की व्यापारियों से अपील
इस घटना के बाद मुंबई पुलिस ने व्यापारियों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की धमकी भरी कॉल आने पर डरे नहीं और तुरंत पुलिस को सूचित करें. पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया और मीडिया में चल रही आपराधिक खबरों से प्रेरित होकर कुछ छोटे अपराधी बड़े गैंग्स के नाम पर रंगदारी मांगने का ट्रेंड अपना रहे हैं. इस सफल ऑपरेशन ने न सिर्फ एक व्यापारी की जान बचाई, बल्कि शहर में फैलने वाली संभावित दहशत को भी समय रहते रोक दिया है.