मुंबई में फर्जी स्टैंप गिरोह का पर्दाफाश, बिहार-दिल्ली से 5 गिरफ्तार, 27 लाख के नकली टिकट जब्त

Fake stamp racket busted in Mumbai, 5 arrested from Bihar and Delhi, fake stamps worth Rs 27 lakh seized

मुंबई में फर्जी स्टैंप गिरोह का पर्दाफाश, बिहार-दिल्ली से 5 गिरफ्तार, 27 लाख के नकली टिकट जब्त

मुंबई पुलिस की माता रमाबाई अंबेडकर मार्ग पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय डाक विभाग के नाम पर नकली पोस्टल स्टैंप बनाने और बेचने वाले एक बड़े अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस ऑपरेशन में पुलिस ने बिहार, दिल्ली और गाजियाबाद से तार जुड़े होने का खुलासा करते हुए कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुंबई के राकेश बिंद, बिहार के शमशुद्दीन गफ्फार व शाहिद रजा, दिल्ली के मोहम्मद शहाबुद्दीन शेख और गाजियाबाद के वीरेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है. 

मुंबई : मुंबई पुलिस की माता रमाबाई अंबेडकर मार्ग पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय डाक विभाग के नाम पर नकली पोस्टल स्टैंप बनाने और बेचने वाले एक बड़े अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस ऑपरेशन में पुलिस ने बिहार, दिल्ली और गाजियाबाद से तार जुड़े होने का खुलासा करते हुए कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुंबई के राकेश बिंद, बिहार के शमशुद्दीन गफ्फार व शाहिद रजा, दिल्ली के मोहम्मद शहाबुद्दीन शेख और गाजियाबाद के वीरेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है. 


Read More मुंबई : तहव्वुर राणा को फांसी दे दिया जाएगा तब खुशी मनाएंगे, पटाखे फोड़ेंगे - छोटू चाय वाला

7 से 8 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेन-देन
इस मामले की गंभीरता तब और बढ़ गई जब जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों को खंगाला. जांच में लगभग 7 से 8 करोड़ रुपये के संदिग्ध आर्थिक लेन-देन के प्रमाण मिले हैं, जो इस घोटाले के व्यापक स्तर की ओर इशारा करते हैं. मामले की औपचारिक शुरुआत 12 सितंबर 2025 को हुई थी, जब मुंबई जी.पी.ओ. के डाक निरीक्षक आशुतोष जमादारसिंह कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. उनकी शिकायत पर तकनीकी जांच शुरू की गई, जिसमें यह पता चला कि यह गिरोह कूरियर सेवाओं के माध्यम से पूरे देश में नकली स्टैंप सप्लाई कर रहा था. 

Read More मुंबई : घिबली स्टाइल आर्ट को लेकर साइबर सेल ने जारी की एडवाइजरी

पुलिस ने दिल्ली में डाला 14 दिनों तक डेरा
पुलिस जांच में सामने आया कि इस नेटवर्क के मुख्य सरगना दिल्ली और उत्तर प्रदेश में छिपे हुए थे. ये आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने और मोबाइल नंबर बदल रहे थे. हालांकि, मुंबई पुलिस की विशेष टीम ने हार नहीं मानी और दिल्ली में 14 दिनों तक कैंप करके खुफिया जानकारी जुटाई. सही मौका मिलते ही पुलिस ने जाल बिछाकर इन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. 

Read More मुंबई: नवजात शिशुओं की अवैध खरीद-फरोख्त के मामले में गिरफ्तार

लाखों का माल जब्त, सरकार को भारी नुकसान 
गिरफ्तारी के बाद ली गई तलाशी में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 27,84,200 रुपये मूल्य के नकली पोस्टल स्टैंप बरामद किए हैं. यह गिरोह जिस पैमाने पर फर्जी टिकटों का कारोबार कर रहा था, उससे सरकारी खजाने और डाक विभाग को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा था. पुलिस का मानना है कि इस गिरोह के तार और भी कई राज्यों से जुड़े हो सकते हैं, जिसके लिए फिलहाल गिरोह के नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है.

Read More मुंबई: इम्तियाज जलील ने सड़कों और सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई जारी रखने की कसम खाई