मुंबई: निकाय चुनावों से पहले नया स्लोगन; उत्तर भारतीय, बंटोगे तो पिटोगे

Mumbai: New slogan ahead of civic polls: North Indians, divide and be beaten

मुंबई: निकाय चुनावों से पहले नया स्लोगन; उत्तर भारतीय, बंटोगे तो पिटोगे

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने नारा दिया था कि 'बंटोगे तो कटोगे'। इतना ही ही पीएम मोदी ने स्लोगन दिया था कि एक हैं तो सेफ हैं। अब महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों से पहले मुंबई में एक नया स्लोगन सामने आया है। मुंबई में उद्धव ठाकरे के निवास स्थान मातोश्री के पास लगाए गए बैनर पर लिखा गया है कि उत्तर भारतीय, बंटोगे तो पिटोगे। यह बैनर उत्तर भारतीय सेना का है। गौरतलब हो कि ठाकरे ब्रदर्स स्थानीय निकाय चुनावों से पहले स्थानीय कार्ड खेल रहे हैं। मनसे ने पिछले दिनों हिंदी-मराठी विवाद को तूल दिया था।  

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने नारा दिया था कि 'बंटोगे तो कटोगे'। इतना ही ही पीएम मोदी ने स्लोगन दिया था कि एक हैं तो सेफ हैं। अब महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों से पहले मुंबई में एक नया स्लोगन सामने आया है। मुंबई में उद्धव ठाकरे के निवास स्थान मातोश्री के पास लगाए गए बैनर पर लिखा गया है कि उत्तर भारतीय, बंटोगे तो पिटोगे। यह बैनर उत्तर भारतीय सेना का है। गौरतलब हो कि ठाकरे ब्रदर्स स्थानीय निकाय चुनावों से पहले स्थानीय कार्ड खेल रहे हैं। मनसे ने पिछले दिनों हिंदी-मराठी विवाद को तूल दिया था।  

 

Read More पुणे : साइबर अपराधियों ने पीड़ितों के विभिन्न बैंक खातों से ₹58 लाख की राशि उड़ा ली

सुर्खियों में आया बैनर
मुंबई में उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के नजदीक लगा यह बैनर चर्चा में है। बैनर पर उत्तर भारतीय सेना लिखा है। इसके साथ ही इस संगठन की खोजबीन शुरू हो गई है। चर्चा है कि यह यह संगठन चुनावों में भी पार्टी के तौर पर उतरेगा। यह बैनर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निवास 'मातोश्री' परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार के पास लगाया गया। कुल लोग इसे उत्तर भारतीय सेना का खुराफाती बैनर बता रहे हे हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को 'बंटोगे तो कटोगे' नारे से फायदा हुआ था। मुंबई में उत्तर भारतीय सेना के बैनर में लिखा है कि महाराष्ट्र से बिहार तक, यूपी से राजस्थान तक। इस नई पार्टी का पूरा नाम उत्तर भारतीय विकास सेना बताया जा रहा है।

Read More महाराष्ट्र की नवगठित महायुति सरकार के मंत्रिमंडल में विभाग बंटने के बाद भी छिड़ेगी रार… भिड़ेगी बीजेपी-एनसीपी?

बैनर में क्या कुछ लिखा
उत्तर भारतीय सेना ने अपने बैनर में लिखा है, 'उत्तर भारतीय, बटोंगे तो कटोगे। बैनर में सुनील शुक्ला की फोटो भी है। बैनर में कहीं न कहीं मनसे और शिवसेना पर कटक्ष करके लिखा गया है कि !! सावधान।। उत्तर भारतीय बटोगे.. तो पिटोगे। इस राजनीतिक बैनर के सामने आने के बाद उत्तर भारतीय को चिंता है कि कहीं मुंबई में स्थानीय बनाम बाहरी का मुद्दा फिर से जोर न पकड़ ले क्योंकि उत्तर भारत से जाने वाले लोग काफी छोटे-मोटे काम करते हैं। ये मेहनकश खौफजदा हो गए हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि उत्तर भारतीय सेना के अध्यक्ष सुनील शुक्ला ने मातोश्री के पास बैनर लगवाया है।

Read More महाराष्ट्र में अब मंदिरों की तरह मस्जिद और चर्च भी सरकार के नियंत्रण में आ सकते हैं - राहुल नार्वेकर

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल  मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल 
सुप्रीम कोर्ट ने केरल HC के आदेश पर लगाई रोक, मुनंबम जमीन विवाद में यथास्थिति बरकरार रखने का दिया निर्देश
नई दिल्ली : चार साल तक केंद्रीय कर्मियों-पेंशनरों को होगा 10% का आर्थिक नुकसान, सैलरी पर पड़ सकता है असर
राज्य सरकार ने बाबुलनाथ मंदिर कॉम्प्लेक्स के एक हिस्से की ज़मीन की लीज़ को 30 साल के लिए मामूली 1 पर रिन्यू कर दिया
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट; यात्रियों का स्वागत मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी की 12 फुट की मूर्ति से होगा
मुंबई : ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक तेज़ रफ़्तार टेम्पो ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, मौत